फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद बेटे को तिरंगे में लिपटा देख गर्व से भर गए पिता, नम आंखों से कही दिल छू लेने वाली बातें

Mon, 18 Jun 2018 05:05 PM IST
विनोद नौटियाल/अमर उजाला, ऊखीमठ
विनोद नौटियाल/अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Mon, 18 Jun 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Martyr manvendra singh father emotional talk on his son funeral
Martyr manvendra singh father

जिस पिता से सेना की वीरता के किस्से सुनकर मानवेंद्र ने सेना को चुना, आज उसी बेटे को तिरंगे में लिपटा देख रिटायर फौजी पिता की आंखें भी डबडबा गई, लेकिन शौर्य, पराक्रम की मिसाल पेश करने वाले बेटे की शहादत से सिर गर्व से ऊंचा भी हो गया।

Martyr manvendra singh father emotional talk on his son funeral
Martyr manvendra singh

बेटे को तिरंगे में लिपटा देख वे बोले, मौत तो एक दिन आनी है, लेकिन मेरे बेटे ने देश के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं। मेरा खून देश के काम आया है। यह मेरे लिए गौरव की बात है। 13 जून की रात्रि को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए मानवेंद्र के दर्शनों के लिए पूरी कालीमठ घाटी उमड़ पड़ी।

Martyr manvendra singh father emotional talk on his son funeral
Martyr manvendra singh

अपने लाल को खोने का गम यहां के लोगों की आंखों से बहते आंसू बया कर रहे थे। शहीद के घर में पत्नी, मां और बहनें जहां मानवेंद्र के शव को देख बिलख-बिलख कर बेसुध हो गई। वहीं लकवे से ग्रसित पिता नरेंद्र सिंह भी अपने उबाल को रोक नहीं पाए और बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr manvendra singh father emotional talk on his son funeral
Martyr manvendra singh

फिर कुछ ही देर में स्वयं को संभालते हुए बोले, मुझे खुशी है, मेरा बेटा देश पर न्यौछावर हुआ है। चाचा दिलवर सिंह रावत कहते हैं, बेटे को गोदी में रखकर कभी गांव की गलियों में घूमा करता था और आज...। वहीं फफकते हुए छोटे भाई दिग्विजय ने बताया कि किस तरह बड़ा भाई उसका ध्यान रखता था।
 

विज्ञापन
Martyr manvendra singh father emotional talk on his son funeral
Martyr manvendra singh

अपने वीर सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए काली गंगा के पैतृक घाट पर सेना के 138 जवान मौजूद थे, जिसमें 4 अधिकारी, 12 जेसीओ व 122 जवान थे।  इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि शहीद परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed