Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti: ठंड पर भारी आस्था...उत्तरकाशी से हरिद्वार तक स्नान को उमड़े श्रद्धालु, देव डोलियां भी पहुंचीं

Tue, 14 Jan 2025 11:20 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2025 11:20 AM IST
सार

Makar Sankranti 2025: कड़ाके की ठंड में आस्था भारी रही। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए उत्तरकाशी से लेकर हरिद्वार तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Huge Crowd of Devotees for Ganga Snan from Uttarkashi to Haridwar Photos
हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति के पावन पर्व स्नान को लेकर उत्तराखंड में भी श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। उत्तरकाशी से लेकर हरिद्वार तक स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। 



काशी नगरी में स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए तड़के से ही गंगा यमुना के संगम तट गंगनानी कुंड में श्रद्धालु उमड़े। ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान हो रही। वहीं, हरिद्वार में भी तड़के से हरिद्वार ब्रह्मकुंड में स्नान करने को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, देव डोलियों ने भी स्नान किया।

Uttarakhand Weather: दो दिन बाद रुकी बर्फबारी, बदरीनाथ हाईवे माणा गांव तक बंद, औली-मलारी में फिसल रहे वाहन

Trending Videos
Makar Sankranti 2025 Huge Crowd of Devotees for Ganga Snan from Uttarkashi to Haridwar Photos
गंगनानी कुंड में स्नान करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य का लाभ कमाया।

Makar Sankranti 2025 Huge Crowd of Devotees for Ganga Snan from Uttarkashi to Haridwar Photos
देव डोलियों ने किया स्नान - फोटो : अमर उजाला

रवांई क्षेत्र पौराणिक एवं धार्मिक स्थल गंगा यमुना के संगम तट गंगनानी कुंड में तड़के से ही आसपास के गांवों सहित क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से भी श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Huge Crowd of Devotees for Ganga Snan from Uttarkashi to Haridwar Photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

मकर सक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार में मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों से की निगरानी में है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Huge Crowd of Devotees for Ganga Snan from Uttarkashi to Haridwar Photos
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

नौ पुलिस उपाधीक्षक, 11 निरीक्षक, 87 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक, 152 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल, 344 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु, पांच कंपनी, एक प्लाटून, एक सेक्शन पीएसी/आईआरबी, तीन टीम बम निरोधक दस्ता, एक टीम एटीएस, 16 कर्मी जल पुलिस/गोताखोर, 16 कर्मी अभिसूचना इकाई, सात यातायात उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल बांटा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed