फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: मकर संक्रांति स्नान पर हरकी पैड़ी सील, लेकिन कोविड नियमों की अनदेखी कर अन्य घाटों पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु, तस्वीरें

Fri, 14 Jan 2022 04:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jan 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2022: snan ban in haridwar herki paidi but rush come on other ganga ghat, see photos
हरिद्वार हरकी पैड़ी पर सन्नाटा, अन्य घाटों पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को गंगा स्नान प्रतिबंधित रहा। हरकी पैड़ी को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया, लेकिन कोविड नियमों की अनदेखी कर अन्य घाटों पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।  पूरे मेला क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। लेकिन आसपास के गंगा घाटों पर हजारों की भीड़ उमड़ रही है। 



मकर संक्रांति: हरिद्वार में स्नान पर पाबंदी, हरकी पैड़ी सील, बैरियर लगाकर फोर्स तैनात, अन्य घाटों पर स्नान जारी, हजारों की भीड़

हरकी पैड़ी छोड़कर दूसरे कई घाटों पर लोग स्नान कर रहे हैं। आसपास घाटों पर हजारों की भीड़ मौजूद है। यहां कोरोना गाइडलाइन का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण फैसले का डर बना हुआ है।

वहीं ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर भी मकर संक्रांति स्नान पर्व पर सन्नाटा पसरा रहा। देवप्रयाग में मकर सक्रांति के पर्व पर पूजा स्नान करने कुछ ही लोग पहुंचे। जबकि पूर्व में मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान को सुबह ही लोग पहुंच जाते थे। हालांकि उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट मकर संक्रांति के स्नान के लिए सुबह 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

makar sankranti 2022: snan ban in haridwar herki paidi but rush come on other ganga ghat, see photos
हरिद्वार हरकी पैड़ी पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति स्नान प्रतिबंधित करने के बाद जिले की सीमाओं पर गुरुवार से ही पुलिस ने पहरा कड़ा कर दिया था। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को लौटा गया।
 

makar sankranti 2022: snan ban in haridwar herki paidi but rush come on other ganga ghat, see photos
हरिद्वार हरकी पैड़ी पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
जबकि हरिद्वार और देहरादून के लिए आने वाले लोगों को वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाणपत्र या 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद प्रवेश दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2022: snan ban in haridwar herki paidi but rush come on other ganga ghat, see photos
हरिद्वार हरकी पैड़ी पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर्व के चलते चिड़ियापुर और लाहड़पुर की सीमा पर गुरुवार सुबह से चेकिंग सख्त कर दी गई। सीमा पर पिछले कई दिनों से जांच हो रही है।
 
विज्ञापन
makar sankranti 2022: snan ban in haridwar herki paidi but rush come on other ganga ghat, see photos
हरिद्वार के अन्य घाटों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियापुर से छोटे वाहन कम निकलते हैं, जबकि लाहड़पुर से छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। चिड़ियापुर बॉर्डर पर मेडिकल टीम लीडर मंजूर अहमद ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को वापस कर दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed