फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2021: पंचग्रही योग में आज साढ़े चार घंटे रहेगा पुण्यकाल, इन चीजों का दान करना होगा शुभ

Thu, 14 Jan 2021 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Jan 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 Latest news: Dana of These things lucky During Four Hour Punykal
मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भगवान सूर्यदेव के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति इस बार पौष शुक्ल पंचग्रही योग में बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार संक्रांति पर करीब साढ़े चार घंटे पुण्यकाल रहेगा। इस दौरान दान करना शुभ होता है।

Makar Sankranti 2021 Latest news: Dana of These things lucky During Four Hour Punykal
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि संक्रांति पर पुण्यकाल सुबह 8:03 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, पूजा आदि करने से व्यक्ति का पुण्य प्रभाव हजार गुना बढ़ जाता है।

Makar Sankranti 2021 Latest news: Dana of These things lucky During Four Hour Punykal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि दान में गुड़, काले तिल, खिचड़ी, कंबल और लकड़ी का विशेष दान होता है। पूरब की तरफ हाथ में जल, अक्षत लेकर दान का संकल्प लेकर फिर दान करें। वहीं, प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने कहा कि कोरोना काल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु अपने घर में पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 Latest news: Dana of These things lucky During Four Hour Punykal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

उन्होंने बताया कि सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। हालांकि, गुरु और शुक्र के अस्त होने के चलते इस बार शादी के शुभ मुहूर्तों के लिए लंबा इंतजार करना होगा। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के साथ आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2021 Latest news: Dana of These things lucky During Four Hour Punykal
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

संक्रांति पर ही सूर्य की दिशा बदलती है और इसका धार्मिक के साथ ही भौगोलिक महत्व भी है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed