मकर संक्रांति से अगले एक महीने संभलकर रहें, इन राशियों पर बुरा प्रभाव डालेंगे सूर्यदेव
वृषभ -सूर्य के प्रभ्राव से सुख और समृद्धि बढ़ेगी। नई जमीन और वाहन भी खरीदने से फायदा होगा। वहीं संभलकर भी रहना होगा। झूठा आरोप लग सकता है। एक्स्ट्रा मेहनत का भी समय है। रोग होने की संभावना है। किसी तरह का अनजाना डर भी रहेगा।
मिथुन -आपका नुकसान बढ़ सकता है। फालतू खर्चा भी होने के योग हैं। चोट या दुर्घटना होने की संभावना है। सूर्य के कारण आपको मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा। भाई-बहनों और दोस्तों से संबंध बिगड़ने की संभावना है। दिनचर्या बिगड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी परेशानियां आ सकती है।
कर्क -कर्क राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। साझेदारी के काम बिगड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर की सेहत या टेंशन को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे नहीं होने के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। आपकी सेहत पर भी सूर्य का अशुभ असर पड़ सकता है।
सिंह -सूर्य का राशि बदलना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे धन हानि, टेंशन, बेचैनी और अनिद्रा से परेशान हो सकते हैं। सूर्य के कारण विवाद भी हो सकते हैं। शासकीय कामकाज में फायदा हो सकता है। इस समय सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है।
कन्या -नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। फालतू खर्चों से बच जाएंगे। सूर्य के राशि बदलने से आपको फायदा होगा। जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। ए दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। यात्राओं का योग बन रहा है। अधिकारियों से मदद मिलेगी।