Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guru ravidas 650th birth anniversary samrasta yatra to reach uttarakhand on november 24, Grand Rally

देहरादून: गुरु रविदास जयंती पर निकली समरसता यात्रा, कल पहुंचेगी उत्तराखंड, धनौरी में होगी विशाल जनसभा

Mon, 23 Nov 2026 02:42 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 23 Nov 2026 02:42 PM IST
सार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई समरसता यात्रा उत्तराखंड पहुंच रही है। प्रदेश में कई जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद धनौरी में जनसभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
Guru ravidas 650th birth anniversary samrasta yatra to reach uttarakhand on november 24, Grand Rally
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की प्रतिमा। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही अखिल भारतीय समरसता यात्रा 24 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी। विकासनगर के कुल्हाल गेट पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार होते हुए रुड़की के धनौरी पहुंचेगी। यहां विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। यात्रा हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर, देहरादून, माजरी ग्रांट, हर्रावाला, नेपाली फार्म, ऋषिकेश और हरिद्वार से होकर गुजरेगी। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर इसका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...राजनीति: दूल्हा एक बनेगा, नाचना सबको पड़ेगा', राम माधव ने उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

धनौरी में होने वाली जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बलवीर घुनियाल ने प्रदेशवासियों से यात्रा का स्वागत करने और गुरु रविदास जी के विचारों को अपनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed