फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति: इन राशियों पर रहेगी सूर्य और शनि की बुरी नजर, बचने के लिए करें ये उपाय

Sun, 14 Jan 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Jan 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Makar sankranti 2018 do this for avoid surya and shani dev bad effect
ganga snan
इस बार मकर संक्रांति पर 18 साल के बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। लेकिन अगले एक महीने तक सूर्य और शनि इन राशियों पर अपनी बुरी बनाएं रखेंगे। तो बचने के लिए आप इन उपायों को कर सकते हैं।


 
Makar sankranti 2018 do this for avoid surya and shani dev bad effect
मकर संक्रांत‌ि - फोटो : अमर उजाला
14 जनवरी को दिन में एक बजकर चालीस मिनट पर वृष लग्न में सूर्य धनु राशि से मकर राशि पर प्रवेश करेगा। इससे इन राशियों पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य संतराम के अनुसार, शनि की इस राशि में सूर्य लगभग 1 महीने तक रहेगा। मकर राशि पर सूर्य का मिलन केतु के साथ 18 साल के बाद हो रहा है। इससे पूर्व यह संयोग 14 जनवरी 2000 में बना था। मकर संक्राति के साथ ही खरमास की भी समाप्ति होगी और सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण आ जाएंगे। इससे कई राशियों पर अच्छा तो कई पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

 
Makar sankranti 2018 do this for avoid surya and shani dev bad effect
वृष्‍ा राश‌ि

मेष -मेष राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा समय है। सम्मान मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन पिता या अधिकारियों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसके आप गुड़ का दान दें।

वृषभ -सूर्य के प्रभ्राव से सुख और समृद्धि बढ़ेगी। नई जमीन और वाहन भी खरीदने से फायदा होगा। वहीं संभलकर भी रहना होगा। झूठा आरोप लग सकता है। एक्स्ट्रा मेहनत का भी समय है। रोग होने की संभावना है। किसी तरह का अनजाना डर भी रहेगा। इसके लिए अनाज का दान दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar sankranti 2018 do this for avoid surya and shani dev bad effect
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

मिथुन -आपका नुकसान बढ़ सकता है। फालतू खर्चा भी होने के योग हैं। चोट या दुर्घटना होने की संभावना है। सूर्य के कारण आपको मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा। भाई-बहनों और दोस्तों से संबंध बिगड़ने की संभावना है। दिनचर्या बिगड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी परेशानियां आ सकती है। इसके लिए आप किसी भी पौधे में जल चढ़ाएं।

कर्क -कर्क राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। आप सूर्य को जल देंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। वरना साझेदारी के काम बिगड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर की सेहत या टेंशन को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे नहीं होने के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। आपकी सेहत पर भी सूर्य का अशुभ असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Makar sankranti 2018 do this for avoid surya and shani dev bad effect
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign

सिंह - सूर्य का राशि बदलना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे धन हानि, टेंशन, बेचैनी और अनिद्रा से परेशान हो सकते हैं। सूर्य के कारण विवाद भी हो सकते हैं। शासकीय कामकाज में फायदा हो सकता है। इस समय सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है। इसके लिए लाल चंदन का तिलक लगाएं और एक माह तक रोजाना इसे लगाएं।

कन्या -नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। फालतू खर्चों से बच जाएंगे। सूर्य के राशि बदलने से आपको फायदा होगा। जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। ए दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। यात्राओं का योग बन रहा है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बेहतरी के लिए आप बिल्वपत्र के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed