फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि 2021: भगवान शिव की पूजा के पर्व पर बुधवार रात 12 बजे से ही उत्तराखंड के मंदिरों में पहुंचे भक्त, तस्वीरें

Thu, 11 Mar 2021 07:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Mar 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2021: people dose prayer in uttarakhand temple watch photos
महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला

शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि उत्तराखंड भर में गुरुवार को मनाया जा रहा है। तड़के से भक्त सामूहिक रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार रात 12 बजे से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। उधर, कोरोना काल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समितियों ने एक समय में कुछ ही लोगों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है। महाशिवरात्रि के लिए शहरभर के शिवालयों को रंगरोगन कर विभिन्न लाइटों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। भगवान शिव के महापर्व के लिए प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर, मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर, आराघर स्थित हनुमान मंदिर, धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर, जाखन स्थित शिव मंदिर, राजपुर स्थित सांई मंदिर, गढ़ी कैंट स्थित नव ग्रह मंदिर, कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर समेत देहरादून की विभिन्न मंदिर समितियों की ओर से खास तैयारी की गई है। प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने कहा कि कोरोना काल में सुरक्षा को ध्यान रखते हुए एक बार में कुछ ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि, मंदिर में प्रवेश के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं, कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर समिति के सदस्य केके चक्रवर्ती ने बताया कि महाशिवरात्रि के लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। जलाभिषेक के लिए गंगा जल की भी व्यवस्था की गई है।

Mahashivratri 2021: people dose prayer in uttarakhand temple watch photos
महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को सुबह ही भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं और अपने आराध्य भगवान शिव का पूजन व जलाभिषेक कर रहे हैं।

Mahashivratri 2021: people dose prayer in uttarakhand temple watch photos
महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2021: people dose prayer in uttarakhand temple watch photos
महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
मान्यता यह भी है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से युवतियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2021: people dose prayer in uttarakhand temple watch photos
महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर की विशेष पूजा का महत्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed