फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2020: 30 नवंबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, कई मामलों में होगा विशेष

Sun, 29 Nov 2020 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 29 Nov 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse 2020: last lunar eclipse will be held on 30 November, in many cases will be special
चंद्रग्रहण 2020 - फोटो : पेक्सेल्स

इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण कई मामलों में विशेष होगा। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का भी पर्व मनाया जाएगा। इससे चंद्र ग्रहण का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि सोमवार को लगने वाला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, इसलिए इस बार सूतक नहीं लगेगा। इस ग्रहण को आंखों से भी देखा जा सकता है। 

Lunar eclipse 2020: last lunar eclipse will be held on 30 November, in many cases will be special
- फोटो : Pixabay

ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि चंद्र ग्रहण हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आम तौर पर ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, लेकिन इस चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा।

Lunar eclipse 2020: last lunar eclipse will be held on 30 November, in many cases will be special
- फोटो : ani

कहा कि जब उपच्छाया ग्रहण लगता है तो इसके सूतक काल को मान्य नहीं माना जाता। सूतक काल पूर्ण ग्रहण में मान्य होता है। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण चार घंटे 21 मिनट का होगा। ज्योतिषाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय और आचार्य डॉ. सुशांत सिंह राज ने बताया कि चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर दो मिनट पर शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar eclipse 2020: last lunar eclipse will be held on 30 November, in many cases will be special
- फोटो : ANI

जबकि, अपराह्न तीन बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा और शाम पांच बजकर 23 मिनट पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श करेगा। बताया कि चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिम अमेरिका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा।

विज्ञापन
Lunar eclipse 2020: last lunar eclipse will be held on 30 November, in many cases will be special
- फोटो : ani

चंद्र ग्रहण में पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक नहीं पहुंचने देती है, लेकिन उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का बिंब धुंधला हो जाता है। चंद्रमा पूरी तरह से काला नहीं होता। इस वजह से चांद थोड़ा मलिन रूप में दिखाई देता है। बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है। इस बार भी 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed