फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान और यूलिया वंतूर की ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ का सामने आया उत्तराखंड कनेक्शन, यहां पढ़िए

Wed, 24 Oct 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Oct 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Lulia Vantur and Slman khan movie Radha kyu gori Me kyu kala connection to uttarakhand
सलमान

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर बॉलीवुड फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है। आपको बता दें कि फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश भट्ट देहरादून से ही हैं। 

Lulia Vantur and Slman khan movie Radha kyu gori Me kyu kala connection to uttarakhand
प्रकाश भट्ट

अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि, फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी एक कैमियो रोल करते नजर आ सकते हैं। दून के डालनवाला के रहने वाले प्रकाश भट्ट ने हाल ही में मुंबई के दिग्गज नामों के साथ हाथ मिलाया और प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स का गठन किया। 

Lulia Vantur and Slman khan movie Radha kyu gori Me kyu kala connection to uttarakhand
यूलिया वंतूर

मूवी की शूटिंग नवंबर माह में मथुरा से शुरू होगी। फिल्म प्रेम सोनी द्वारा डायरेक्ट की जा रही है और स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स के तहत पहला प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी। 38 साल की रोमानियन एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया ने पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lulia Vantur and Slman khan movie Radha kyu gori Me kyu kala connection to uttarakhand
यूलिया वंतूर

रिलीज हुए पोस्टर में यूलिया भगवान श्री कृष्ण की भक्त मीराबाई की भूमिका में दिख रही हैं। मीराबाई के लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। गौरतलब है कि यूलिया वंतूर के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में यूलिया कृष्ण भक्त की भूमिका में हैं और जिमी सीधे-सरल कस्बाई युवा के रूप में दिखेंगे। 

विज्ञापन
Lulia Vantur and Slman khan movie Radha kyu gori Me kyu kala connection to uttarakhand
iulia vantur

कृष्ण सोनी फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसकी शूटिंग मथुरा-वृंदावन, आगरा और दिल्ली समेत उत्तर भारत की कुछ जगहों पर होगी। आपको बता दें कि हाल ही में यूलिया ने मीटू कैंपेन का भी सपोर्ट किया था। जिसके बाद वे काफी चर्चा में रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed