फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: सावन के दूसरे सोमवार, भोले के लाखों भक्तों ने शिवालयों में किया महाभिषेक

Tue, 07 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार Updated Tue, 07 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
lord shiva jalabhishek on sawan 2018 second monday
shivling - फोटो : amar ujala

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को देहरादून बारिश के बीच भी भोले की भक्ति में रंगा नजर आया। वहीं हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने पौराणिक शिवालयों में जाकर भगवान शंकर महाभिषेक किया। मंदिरों के बाहर अलसुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। बारिश के बावजूद भोलेनाथ के भक्त मंदिरों में डटे रहे।


 

lord shiva jalabhishek on sawan 2018 second monday
Tapkeshwar Temple - फोटो : amar ujala

वहीं राजधानी देहरादून में भोले को सबसे पहले जलाभिषेक करने की होड़ में सुबह चार बजे से ही भक्ता का तांता लगना शुरू हो गया। भक्तों ने जलाभिषेक कर भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर कहीं बाबा को देवेश्वर तो कहीं बर्फानी के स्वरूप में सजाया गया। इसके साथ ही भजन-कीर्तन एवं सामुहिक आरती की गई। 
 

lord shiva jalabhishek on sawan 2018 second monday
shivling

दून के टपकेश्वर मंदिर में सुबह बाबा के विशेष अभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए। दूध, घी, शहद आदि से बाबा का अभिषेक किया गया। बाबा के देवेश्वर रुप का श्रृंगार किया गया। गढ़ी डाकरा स्थित प्राचीन श्री गोरखनाथ नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से भक्तों की लाइन लगानी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगाजल से अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva jalabhishek on sawan 2018 second monday
shivling

हरिद्वार में सर्वाधिक भीड़ इस बार भी कनखल के दक्षेश्वर और हरिद्वार बिल्वकेश्वर मंदिरों में रही। दक्ष मंदिर में ब्रह्म मुर्हुत से शिव भक्तों की कतारें लग गई थी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें लगाए गई थी। भक्तों ने शिव के अभिषेक के बाद समीपवर्ती अन्य मंदिरों में जाकर भी अभिषेक किया। नंदीगण की विशेष पूजा गणेश और पार्वती के साथ की गई। 
 

विज्ञापन
lord shiva jalabhishek on sawan 2018 second monday
kanwar yatra 2018

देश भर से आए कांवड़िए सोमवार को अनेक पौराणिक शिवालयों में पहुंचे। उन्होंने दक्षेश्वर और बिल्वकेश्वर में जल चढ़ाया। यद्यपि कांवड़िए मनौती मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं, जोकि उनके नगरों में स्थित हैं। तथापि सोमवार का दिन होने से भगवान शिव के स्थानीय मंदिरों में भी कांवड़िए पहुंचे। हजारों कांवड़िए नीलकंठ तथा वीरभद्र में जल चढ़ाने गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed