फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Rain Waterlogging in HaridwarTons River Swells in Dehradun Swarna River Damages Road Bridge in Selakui

उत्तराखंड: स्वारना नदी उफनाई, सड़क-वाहन बहा ले गई, हरिद्वार में जलभराव, दून में टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा

Sat, 29 Aug 2026 01:00 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून)/हरिद्वार/
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून)/हरिद्वार/ Published by: Renu Saklani Updated Sat, 29 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

नदी नालों के उफान पर आने से कई इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ जगह सड़कें बह जाने से लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन
Heavy Rain Waterlogging in HaridwarTons River Swells in Dehradun Swarna River Damages Road Bridge in Selakui
सेलाकुई में उफनाई नदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच कई इलाकों में मुश्किल खड़ी हो गई।  हरिद्वार में बाजारों और सड़कों पर जलभराव हुआ, जबकि देहरादून में टोंस नदी उफान पर है। वहीं सेलाकुई में स्वारना नदी के तेज बहाव से पुल और सड़क को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


सेलाकुई में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद स्वारना नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव से देहरादून-पांवटा राजमार्ग के पुल का बेस क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा रामपुर-चोई बस्ती की सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा नदी के बहाव में बह गया। सड़क का हिस्सा बहने से क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे क्षेत्र के तीन हजार से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


हरिद्वार में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बाजारों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कथरा बाजार और चौक बाजार में भी जलभराव देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जलभराव से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा
देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश के बाद टोंस नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी तेज बहाव के साथ पूरे उफान पर दिखाई दी। लगातार बारिश के चलते आसपास के क्षेत्रों में भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से नदी और नालों के पास नहीं जाने की अपील की जा रही है।

देहरादून-पांवटा राजमार्ग के पुल को नुकसान

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद स्वारना नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव ने देहरादून-पांवटा राजमार्ग के पुल को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा रामपुर-चोई बस्ती की सड़क के पचास मीटर हिस्से को भी बहा दिया है। जिससे क्षेत्र के 3 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र व ग्राम रामपुर की चोई बस्ती के किनारे पर बहने वाली बरसाती नदी स्वारना के उफान पर आने की आशंका के चलते शुक्रवार की देर सायं से ही पुलिस ने चेतावनी जारी करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने नदी किनारों पर रहने वाले लोगों को रात दस बजे तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।

ये भी पढे़ं...साइबर हमला:  उत्तराखंड पुलिस की ऑनलाइन एफआईआर सेवा ठप, स्वास्थ्य प्राधिकरण के डेटा में भी लगी सेंध

इसके पश्चात लगभग 11 से 12 बजे के बीच नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव ने सेलाकुई से गुजरने वाले देहरादून -पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल के बेस को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की बाइक को भी नदी का पानी अपने साथ बहाकर ले गया। उधर इसी दौरान बहाव की जद में आया रामपुर-चोई बस्ती की सड़क का लगभग पचास मीटर हिस्सा भी बह गया जिससे बस्ती की आवाजाही ठप हो गई है। ग्रामीणों ने फिल्हाल एक विद्यालय की चाहरदीवारी को तोड़कर आवाजाही के लिए रास्ता बनाया है। रास्ता बह जाने से लगभग तीन हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। उधर घटना के लगभग 12 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed