देहरादून में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक गणेश जोशी संतुलन बिगड़ने से रिस्पना नदी के कटाव से बने गहरे गड्ढे में जा गिरे। मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी पसलियों व कमर में चोट आई है। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने गए विधायकजी और खुद ही गड्ढे में गिर गए, घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन