भगवान शिव को देवभूमि के इस मंदिर में मिली थी ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदविप्र समाज सेवा के संस्थापक सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने बद्रीनाथ में अपने सैकड़ों भक्तों के साथ पितर मोक्ष साधना कार्यक्रम आयोजित किया है।
सद्गुरु ने कहा कि भगवान भोलेनाथ को ब्रह्म हत्या के पाप से बद्रीनाथ धाम में मुक्ति मिली थी। बद्रीनाथ धाम में तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए भगवान कृष्ण की आज्ञा लेकर पांडव भी पितरों के उद्धार के लिए बद्रीनाथ पहुंचे थे।
विश्व में अकेला बद्रीनाथ धाम ऐसा स्थान है, जहां भगवान विष्णु तपस्यारत हैं, लिहाजा यह स्थान तपस्या के लिए सर्वश्रेष्ठ है। कार्यक्रम में बाहर से आए तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय भक्तों ने भी प्रतिभाग किया। पितर मोक्ष साधना कार्यक्रम सोमवार तक आयोजित हो रहा है।
इसके बाद 16 अक्तूबर तक धाम में वैदिक कर्मकांड, ध्यान और साधना कार्यक्रम आयोजित होंगे। सदविप्र समाज सेवा के प्रदेश प्रभारी महात्मा विनोद ने बताया कि सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज और आचार्य संतोष शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।