फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव 2019: इस राज्य में जिसकी बनी सरकार, उसे लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार

Wed, 20 Mar 2019 10:30 AM IST
shubham अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून Published by: shubham Updated Wed, 20 Mar 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Whose Government in uttarakhand lost seat in the Lok Sabha election

उत्तराखंड में जिस भी दल की सरकार रही, उसे लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अब तक हुए तीनों लोकसभा चुनावों में यह ट्रेंड देखने को मिला है। वहीं, चार उपचुनावों में मिले-जुले नतीजे आए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में यह ट्रेंड रिपीट होता है या बदलता है। 


 

Lok sabha elections 2019 Whose Government in uttarakhand lost seat in the Lok Sabha election

राज्य में पहली बार लोकसभा का उपचुनाव 2002 में नैनीताल सीट पर हुआ। पहली निर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद नारायण दत्त तिवारी ने नैनीताल सीट से इस्तीफा दिया था। तब इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के महेंद्र पाल ने 200181 वोट हासिल कर भाजपा के बलराज पासी को एक लाख से अधिक के अंतर से शिकस्त दी थी।
 

Lok sabha elections 2019 Whose Government in uttarakhand lost seat in the Lok Sabha election
- फोटो : AmarUjala

2004 में हुए आम चुनाव के समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उसके बावजूद पार्टी केवल नैनीताल सीट पर जीत हासिल करने में सफल हो पाई। भाजपा ने पौड़ी, टिहरी व अल्मोड़ा और सपा ने हरिद्वार सीट अपने नाम की। 2007 में टिहरी सांसद मनुजेंद्र शाह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के विजय बहुगुणा ने जीत हासिल की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Whose Government in uttarakhand lost seat in the Lok Sabha election
- फोटो : AmarUjala

इसी वर्ष राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई तो पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद मे.ज. भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2008 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के ले.ज. टीपीएस रावत ने जीत हासिल की। 2009 में हुए आम चुनाव के नतीजे राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा के खिलाफ रहे और कांग्रेस ने 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।
 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Whose Government in uttarakhand lost seat in the Lok Sabha election
साकेत बहुगुणा, विजय बहुगुणा - फोटो : file photo

2012 में कांग्रेस के विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद टिहरी लोक सभा सीट पर एक बार फिर उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed