केदारनाथ में वर्ष 2013 में आई आपदा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावितों के लिए मसीहा बनकर उतरे थे। उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। आपदा के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पीएम मोदी ने ही रखा था।
उस वक्त उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। मोदी ने संकट के वक्त पर्यटकों और श्रद्धालुओं की मदद करने के लिए उत्तराखंड के लोगों की भरपूर सराहना की।
क़ुदरत का कहर झेल रहे केदारनाथ धाम में उस वक्त उन्होंने केवल एक दिन में उत्तराखंड में फंसे 15000 गुजरातियों को सुरक्षित निकाल लिया था।
हैदराबाद में आयोजित रैली में भी मोदी ने उत्तराखंड के दैवीय आपदा पीड़ितों की मदद के लिए पांच रुपये का टिकट लगाकर धनराशि एकत्र करने के लिए जनता से अपील की थी।