फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता संग्राम 2019: भविष्य के मोदी की झलक दिखा गए सीएम योगी आदित्यनाथ

Fri, 05 Apr 2019 11:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अंकित कुमार गर्ग/ मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग/ मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Apr 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm modi Glimpse of yogi adityanath
yogi adityanath

जिस हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर भाजपा आगे बढ़ी और नरेंद्र मोदी देश की सत्ता के केंद्र बन गए। भगवा वेशभूषा में उसी हिंदुत्व की शैली में भाषण देकर सीएम योगी जनता को भविष्य के मोदी की झलक दिखा गए। जिस तरह मोदी की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगते हैं, उसी तरह रुड़की में योगी की रैली में योगी-योगी के नारे लगे। यही नहीं रैली में पहुंचे लोग अन्य वक्ताओं के भाषण के दौरान भी योगी के नारे लगाते रहे। 

Lok sabha elections 2019 pm modi Glimpse of yogi adityanath
yogi adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण से लोगों को बांधे रखा। भाषण में धार्मिक पुट साफ झलक रहा था। साथ ही भाजपा को इस शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हिंदुत्व के कट्टरपन की भी झलक थी। शायद यही सुनने के लिए नेहरू स्टेडियम में लोग पहुंचे भी थे। जिसने भी योगी का भाषण सुना, उसने ही तारीफों के पुल बांध दिए। भीड़ में शामिल कुछ लोगों का यहां तक कहना था कि जो मोदी नहीं कर पाए, अगर मौका मिला तो योगी करके दिखा देंगे।
 

Lok sabha elections 2019 pm modi Glimpse of yogi adityanath

हालांकि मंच से सीएम योगी, पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को सामने रख रहे थे। वहीं कुछ लोग योगी को मिनी मोदी बता रहे थे। चुनावी सभा में लोगों ने मंच पर योगी के पहुंचते ही उनका खड़े होकर सम्मान किया। जब योगी ने भाषण शुरू करते हुए लोगों का अभिवादन किया तो लोगों में उनके प्रति दीवानगी दिखी। पूरा स्टेडियम योगी-योगी के नारों से गूंज उठा। यही नहीं लोग मंच पर मौजूद अन्य नेताओं को भी सुनने के लिए तैयार नहीं थे। भाषणबाजी के दौरान लोग योगी को बोलने के लिए नारे लगाते रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm modi Glimpse of yogi adityanath
yogi adityanath

इसके बाद योगी ने भाषण को रफ्तार दी तो हिंदुत्व एजेंडे की उन सभी बातों को आक्रामक रूप से रखा, जिसे विशेषकर संघ का एजेंडा माना जाता है। योगी ने जब कहा कि जब केंद्र, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा में कांग्रेस और यूपी में सपा की सरकार थी तो कांवड़ यात्रा को प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित करने की रणनीति बनाई जाती थी। लेकिन उन्होंने कांवड़ियों को शंख, घंटे, घड़ियाल और डीजे बजाने की छूट दिलाई। इस पर खूब तालियां बजी। योगी की इसी शैली में भाषण को सुनते हुए लोग उनके कायल बनते दिखे।
 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm modi Glimpse of yogi adityanath
yogi adityanath

रुड़की के नेहरू स्टेडियम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मत योग’ की खातिर ‘मास्टर स्ट्रोक’ लगाते हुए अपनी तरकश से हिंदुत्व के कई तीर छोड़े। साथ ही हिंदू और हिंदुत्व को मजबूत करने का संदेश भी दिया। गंगा, सनातन हिंदू धर्म, कांवड़ यात्रा और कुंभ के जरिए भगवा रंग चढ़ाने की कवायद की। सीएम योगी का 28 मिनट का भाषण हिंदुत्व को मजबूत बनाने के ईर्द-गिर्द ही घूमता रहा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 1:26 मिनट पर नेहरू स्टेडियम में बने मंच पर पहुंचे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed