फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 हजार से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी के आरोप में पायलट बाबा गए जेल, पढ़िए कैसे लगाया 'चूना'

Fri, 05 Apr 2019 11:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Apr 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Pilot Baba surrender in fraud case at Nainital district court

आइकावा फ्रॉड के नाम से चर्चित मामले में आरोपित कपिल अद्वैत उर्फ पायलट बाबा ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम कोर्ट और फिर जिला जज की कोर्ट ने बाबा की जमानत की अर्जी खारिज कर दी। 82 वर्षीय पायलट बाबा को देर शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण दिन भर कोर्ट का माहौल गर्म रहा।


 

Pilot Baba surrender in fraud case at Nainital district court

वहीं रात करीब साढ़े 12 बजे जेल में पायलट बाबा की तबियत अचानक बिगड़ गई। जेल कर्मी तुरंत उन्हें बीडी पांडेय अस्पताल ले गए। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. हाशिम अंसारी ने उनका परीक्षण किया। पायलट बाबा का बीपी बढ़ा हुआ था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टर ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ. अंसारी ने बताया कि बाबा की पहले से दवा चल रही है।
 

Pilot Baba surrender in fraud case at Nainital district court

धोखाधड़ी की घटना गेठिया में 13 जून 2008 से 25 नवंबर 2008 के बीच की है। आइकावा इंटरनेशनल एजूकेशन संस्था के खिलाफ तल्लीताल थाने में हल्द्वानी निवासी डॉ. हरीश पाल ने शिकायती पत्र दिया था। इसके आधार पर पुलिस ने हिमांशु राय, कपिल अद्वैत उर्फ पायलट बाबा, इशरत खान, इरफान खान, विजय यादव, पीसी भंडारी और मंगल गिरी के खिलाफ धारा 420 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilot Baba surrender in fraud case at Nainital district court

हरीश पाल की शिकायत थी कि आइकावा के संस्थापक, संचालक और चेयरमैन हिमांशु राय और पायलट बाबा समेत अन्य ने ठगी कर उनसे कंप्यूटर सेंटर की फ्रेंचाइजी के नाम पर 67760 रुपये लिये। उन्हें इसके एवज में प्रतिमाह 50 हजार 500 रुपये देने का झांसा दिया गया। हरीश पाल का आरोप है कि उनसे कुल 320760 रुपये की राशि हड़पी गई। हल्द्वानी निवासी नवाब हुसैन, अनुराग माजिला और तबस्सुम अशफाक समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा के 11 हजार लोगों से भी धोखाधड़ी की गई। 

विज्ञापन
Pilot Baba surrender in fraud case at Nainital district court
नैनीताल हाईकोर्ट

आइकावा इंटरनेशनल एजूकेशन संस्था के खिलाफ वर्ष 2008 में बरेली के बारादरी और हरियाणा के फतेहपुर में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस की विवेचना सीबीसीआईडी से कराई गई। सीबीसीआईडी ने विवेचना के बाद सभी सातों आरोपियों के खिलाफ 15 जून 2010 को आरोप पत्र सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया था। तब से आरोपी ट्रायल का सामना करने से बचते रहे। पायलट बाबा ने इस मामले में हाईकोर्ट में अपील की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed