फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महासंग्राम 2019: यहां भाजपा सांसद के घर की छत पर लहरा रहा कांग्रेसी झंडा, पढ़ें क्या है पूरा माजरा

Mon, 25 Mar 2019 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Mar 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress flag on bjp leader house roof in pauri
भाजपा नेता के घर लहरा रहा कांग्रेसी झंडा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी के पौड़ी स्थित पैतृक मकान पर फिर कांग्रेसी झंडा लहरा रहा है। मेजर जनरल खंडूड़ी की मां दुर्गा देवी खंडूड़ी कांग्रेसी थीं। वे मालदन के नाम से जानी जातीं थीं। जब तक वे जीवित रहीं, मकान पर कांग्रेसी झंडा फहराया जाता रहा था। 

Lok sabha elections 2019 congress flag on bjp leader house roof in pauri
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1991 में सेवानिवृत्ति के बाद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके मकान पर भाजपा का झंडा लहराने लगा। अब 28 वर्ष बाद एक बार फिर उनके बेटे मनीष खंडूड़ी के गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद मकान पर कांग्रेसी झंडा लहराने लग गया है।

Lok sabha elections 2019 congress flag on bjp leader house roof in pauri
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के आखिरी दिन कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इस सीट पर अब तक कुल 12 नामांकन दाखिल हुए हैं। आज मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 28 मार्च को नाम वापसी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress flag on bjp leader house roof in pauri
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के नामांकन से पहले कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे से रैली निकाली, जो धारा रोड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंची। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कांग्रेस प्रत्याशी खंडूड़ी ने नामांकन पत्र जमा किया। 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress flag on bjp leader house roof in pauri
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

उनके नामांकन में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी, मंत्री प्रसाद नैथानी, विधायक मनोज रावत, प्रो. जीतराम, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed