फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां सीएम योगी आदित्यनाथ का परिवार और सिक्योरिटी गार्ड सिर पर ढो रहे पानी, पीछे है ये वजह

Mon, 25 Mar 2019 07:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, यमकेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, यमकेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Mar 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
UP Cm yogi Adityanath parents and security guard Battling water problem
सीएम योगी के गांव में पानी के लिए परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का परिवार और उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी यहां पानी ढो रहे हैं। दरअसल, जल संस्थान की लापरवाही के चलते उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर और बोरगांव में पेयजल संकट गहरा गया है।

UP Cm yogi Adityanath parents and security guard Battling water problem
सीएम योगी के गांव में पानी के लिए परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

आलम यह है कि गांव के 34 परिवार एक किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। 1992-93 में यमकेश्वर ब्लाक की ग्राम पंचायत सीला के उपग्राम पंचूर के 18 परिवारों और बोरगांव के 16 परिवारों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा ढूंगा संकरा गदेरे से पेयजल योजना बनाई गई थी।

UP Cm yogi Adityanath parents and security guard Battling water problem
सीएम योगी के गांव में पानी के लिए परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

लेकिन जलसंस्थान की अनदेखी के चलते योजना बदहाल होती गई। वर्तमान में हालत यह है कि 21 मार्च से गांव की पेयजल योजना ठप है। लोग एक किमी दूर मलेथा के प्राकृतिक जलस्रोत से पीने का पानी सिर पर ढो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Cm yogi Adityanath parents and security guard Battling water problem
सीएम योगी के गांव में पानी के लिए परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण बचन सिंह, मानेंद्र बिष्ट, रविंद्र बडोला, अखिलेश बडोला व कीर्तिमोहन बडोला ने जलसंस्थान पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से गांव में एक बूूंद पानी नहीं टपका है। यही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार और उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
UP Cm yogi Adityanath parents and security guard Battling water problem

जलस्रोत में काफी मात्रा में पीने का पानी होने के बाद भी विभाग के अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उधर, जलसंस्थान के जेई रतन सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार-पंचूर पेयजल योजना पर विगत चार दिन से पीने का पानी नहीं आने की शिकायत मिली है। फीटर को भेजकर शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed