भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 55 सालों में कांग्रेस ने गरीबी तो दूर नहीं की, अलबत्ता अपने एजेंडे से गरीब ही हटा दिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की गरीबों के लिए की गई चुनावी घोषणा पर तंज करते हुए उन्होंने सवाल दागा कि आजादी के बाद 60 साल से अधिक राज करने के दौरान गरीबी क्यों दूर नहीं हुई।
2 of 5
देहरादून में बीजेपी की विजय संकल्प सभा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ का जो नारा इंदिरा देती थीं, वही नारा आज राहुल गांधी दे रहे हैं। गहलोत टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर विधानसभा के करनपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। विजय संकल्प सभा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस चुनावी सभा में गहलोत ने कहा कि वे मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और वहां कांग्रेस का असल चेहरा सामने आ चुका है।
3 of 5
देहरादून में बीजेपी की विजय संकल्प सभा
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्जमाफी की घोषणा का सच तब सामने आया जब आदेश जारी हुआ कि सिर्फ अल्पकालिक फसल पर लिया कर्ज माफ होगा। उनका आरोप था कि ऐसा करके कांग्रेस ने किसानों से धोखाधड़ी की। इस दौरान गहलोत ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद सेना को कार्रवाई के लिए फ्री करने और एयर स्ट्राइक करने का श्रेय सेना और पीएम मोदी को दिया।
4 of 5
देहरादून में बीजेपी की विजय संकल्प सभा
- फोटो : अमर उजाला
गहलोत ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है, जो 55 साल राज करने के बाद भी गरीबी हटाओ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ मोदी हैं, जिनके 55 महीने के कार्यकाल में बेघरों को घर, गरीब महिलाओं को गैस सिलिंडर, शौचालय, नौजवानों को ऋण, यहां तक की अकुशल श्रेणी के मजदूरों को भी लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि वे सामाजिक आधिकारिता मंत्री हैं और उनके मंत्रालय से जो छात्रवृत्ति बांटने का कार्य होता है, उसे डीबीटी से करने के बाद फर्जीवाड़ा रुका है।
5 of 5
माला राज्य लक्ष्मी शाह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पंडाल में आए लोगों से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में वोट करने की अपील की। इससे पूर्व स्थानीय विधायक खजान दास ने गहलोत का स्वागत किया। सभा में राज्यमंत्री व भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक डॉ.धनसिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहेला, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।