फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां तैयार हुए बोफोर्स से भी शक्तिशाली 'धनुष' के कई उपकरण, जानिए इसके बारे में खास बातें 

Tue, 26 Mar 2019 07:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Dhanush Gun equipment ready in Ordnance Factory dehradun main points 
धनुष तोप (प्रतीकात्मक)

भारतीय सेना को सुपुर्द की गई धनुष तोप के कई उपकरण देहरादून की आयुध निर्माणी में तैयार किए गए हैं। इस तोप को देसी बोफोर्स के नाम से भी जाना जा रहा है। मंगलवार को दून पहुंचे आयुध निर्माणी बोर्ड के सदस्य चंद्र शेखर विश्वकर्मा ने यह जानकारी दी। 

Dhanush Gun equipment ready in Ordnance Factory dehradun main points 
आयुध निर्माणी बोर्ड के सदस्य चंद्र शेखर विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि धनुष तोप के निर्माण में आयुध निर्माणी देहरादून ने भी अहम किरदार निभाया है। बता दें, एक तरफ गन कैरित फैक्ट्री जबलपुर भारतीय सेना को धनुष तोप सौंपी है। वहीं दूसरी ओर आयुध निर्माणी देहरादून अपना प्लेटिनम जुबली समारोह मना रही है। 

Dhanush Gun equipment ready in Ordnance Factory dehradun main points 
आयुध निर्माणी में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

चंद्र शेखर विश्वकर्मा ने बताया कि ‘धनुष’ के निर्माण में आयुध निर्माणी देहरादून की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। तोप के पूरे साइटिंग सिस्टम दून में ही तैयार किए गए हैं और इस उच्च गुणवत्ता की तोप के निर्माण में जो भी ऑप्टिकल यूनिट लगी है, वह देहरादून में ही बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush Gun equipment ready in Ordnance Factory dehradun main points 
धनुष

तीन साल से हो रहा है ‘धनुष’ का ट्रायल
-बॉर्डर एरिया और अलग-अलग हालात, मौसम में फायरिंग के दौरान तोप से दो हजार से ज्यादा गोले दागे गए।
-सियाचिन जैसे ठंडे इलाकों के बाद राजस्थान के गर्म मरुस्थली इलाकों में ‘धनुष’ का दो-दो बार कामयाब ट्रायल किया जा चुका है।
-हाल ही में बालासोर और पोकरण में भी बॉर्डर एरिया में भी ‘धनुष’ ने शानदार प्रदर्शन किया।
-सेना के आर्टिलरी डिवीजन ने रेग्युलर यूज के लिए छह तोपें जीसीएफ से मांगी थीं। इनमें से तीन तोप और सौंप दी गई हैं।

विज्ञापन
Dhanush Gun equipment ready in Ordnance Factory dehradun main points 
धनुष तोप

ऑटोमेटिक है ‘धनुष’
-45 कैलीबर की 155 मिलीमीटर और ऑटोमेटिक धनुष बोफोर्स तोप की तकनीकी पर काम करती है।  
-‘धनुष’ की सबसे बड़ी खासियत है यह ऑटोमेटिक सिस्टम से खुद ही गोला लोड कर फायर कर देती है।
-लगातार कई घंटों के फायरिंग के बाद भी इसका बैरल गर्म नहीं होता।
-तोप का बैरल कानपुर जीसीएफ  में तैयार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed