फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिकट मिलने की खुशी में भर आईं भाजपा प्रत्याशी शाह की आंखें, बधाई लेने के बाद हुईं भावुक, तस्वीरें...

Fri, 22 Mar 2019 07:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp candidate Mala Rajya Laxmi Shah emotional during Nomination
भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह - फोटो : अमर उजाला

टिकट मिलने की खुशी क्या होती है, इसकी बानगी शुक्रवार को देहरादून महानगर कार्यालय में उस समय देखने को मिली, जब टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की आंखें डबडबा गईं। चुनावी कार्यालय के पूजन के बाद कार्यकर्ताओं की बधाई लेने के बाद अचानक वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह खुद को कार्यकर्ताओं की मां समझती हैं, ऐसे में उनका प्यार देखकर भावुक होना लाजिमी है। दुनिया की हर मां ऐसी ही होती है। 

Lok sabha elections 2019 bjp candidate Mala Rajya Laxmi Shah emotional during Nomination
माला राज्य लक्ष्मी शाह - फोटो : अमर उजाला

अगर कार्यकर्ताओं को कोई दुख होता है तो मुझे भी दर्द होता है। आज कार्यकर्ताओं का प्यार देखा तो आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गले लगा लिया। कहा कि वह पिछली बार की तरह इस बार भी सभी को साथ लेकर काम करेंगी, ऐसे में मुद्दे खुद-ब-खुद खत्म हो जाएंगे। उनका कहना था कि अपने पिछले कार्यकाल में हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहीं। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी जनता का साथ मिलेगा। देश में मोदी की सुनामी चल रही है, लोगों में उत्साह है। ऐसे में केंद्र में फिर से मोदी की सरकार बनेगी।

Lok sabha elections 2019 bjp candidate Mala Rajya Laxmi Shah emotional during Nomination
माला राज्य लक्ष्मी शाह - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि सब कहते हैं मैं बोलती कम हूं, पर आज बोलूंगी... मुझे बोलने दिया जाए। आज मैं खुद को बोलने से नहीं रोक सकती हूं...। वह शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय के पास धरना स्थल पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। नामांकन के लिए देरी न हो, इसके तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संबोधन के बाद टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को मंच पर बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp candidate Mala Rajya Laxmi Shah emotional during Nomination
माला राज्य लक्ष्मी शाह

शाह ने आते ही साफ कर दिया तो वह हमेशा भले ही कम बोलती हों, लेकिन आज वह काफी बोलना चाहती हैं। उन्होंने मंच का संचालन कर रहे महानगर अध्यक्ष विनय गोयल से साफ कहा कि आज उन्हें बोलने दिया जाए। उन्होंने करीब 10 मिनट तक सभा को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी ने संवाद के जरिये कार्यकर्ताओं से जुड़ने की कोशिश की।  

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp candidate Mala Rajya Laxmi Shah emotional during Nomination
नामांकन दाखिल करने जाती माला राज्यलक्ष्मी

टिहरी लोकसभा सीट को लेकर जनता प्रत्याशी नहीं बल्कि भाजपा को वोट करेगी। भाजपा विधायक, मेयर तथा अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चुनाव को लेकर कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि जनता मजबूत सरकार चाहती है, जो देश को नई ऊचांइयों तक पहुंचाए। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि अब नया भारत बन रहा है। ऐसे में चुनाव में मतदाता व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि उसे वोट करेगा जो देश को विश्व पटल पर आगे ले जाएगा। उन्हें पता है कि किसे वोट करना चाहिए और किसे नहीं? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed