फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: इस राज्य में आम आदमी पार्टी नहीं उतारेगी प्रत्याशी, इन्हें दे सकती है समर्थन

Tue, 19 Mar 2019 09:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Mar 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Aam Aadmi Party will not make candidate in this state
अमर उजाला फाइल फोटो

दिल्ली प्रदेश की सत्ता पर काबिज और पिछले लोकसभा चुनाव में चर्चाओं में रही आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव लड़ने से किनारा कर लिया है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन, चुनाव के लिहाज से अपेक्षित संगठन नहीं होना इसकी वजह है। चुनाव में भाजपा को टक्कर देने की क्षमता रखने वाले दल को आप समर्थन देने का फैसला कर सकती है। 

Lok sabha elections 2019 Aam Aadmi Party will not make candidate in this state
बल्ली सिंह चीमा

दरअसल पार्टी गठन के बाद से चर्चाओं में रही आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2014 में नैनीताल लोकसभा सीट पर जनकवि बल्ली सिंह चीमा को प्रत्याशी बनाया था। आचार संहिता उल्लंघन में प्रत्याशी सहित तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा बेहद चर्चा में रहा था।

Lok sabha elections 2019 Aam Aadmi Party will not make candidate in this state
अनूप नौटियाल - फोटो : file photo

उस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी ने सपा, भाकपा माले, पीस पार्टी और चैतन्य पार्टी के प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए 13,444 वोट के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। मतप्रतिशत से उत्साहित पार्टी ने निकाय चुनाव में भी टिकट बांटे, लेकिन परिणाम विपरीत ही रहे। मेयर से लेकर पार्षद प्रत्याशियों को हार का स्वाद चखना पड़ा था। (2014 लोस चुनाव में टिहरी सीट से प्रत्याशी थे अनूप नौटियाल)

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Aam Aadmi Party will not make candidate in this state

सूत्रों के मुताबिक पार्टी को भाजपा को टक्कर देने के लिए जिताऊ चेहरा नहीं मिल पा रहा है। निकाय चुनाव में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं होने के साथ ही लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन मजबूत नहीं है। पार्टी का मानना है कि ऐसी स्थितियों में प्रत्याशी उतारने से भाजपा के खिलाफ वोटों का बिखराव होगा। इससे कहीं न कहीं भाजपा को फायदा मिलेगा, लिहाजा पार्टी हाईकमान का मन है कि भाजपा को हराने वाले को समर्थन दिया जाए। फिलहाल समर्थन देने के बाबत पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करने से बच रही है।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Aam Aadmi Party will not make candidate in this state
राकेश सिन्हा

प्रदेश में पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन पार्टी की स्थिति मजबूत है। हम चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोटों का बिखराव नहीं चाहते हैं। भाजपा के खिलाफ सबसे मजबूत प्रत्याशी अगर पार्टी से समर्थन मांगेगा तो उस पर विचार कर निर्णय लेंगे। इसके लिए संबंधित लोकसभा के कार्यकर्ता और ईकाइयों की राय भी ली जाएगी।
- राकेश सिन्हा, प्रभारी आम आदमी पार्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed