इस लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल सीट से कांग्रेस ने नए चेहरे पर दांव खेला है। भाजपा के कद्दावर नेता के सामने कांग्रेस का एक गैर राजनीतिक चेहरे से जीत की बड़ी उम्मीद है। हो भी क्यों ना? आखिरकार वे भाजपा नेता के बेटे जो हैं।
2 of 6
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उत्तराखंड में गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को इंजीनियरिंग और मीडिया के क्षेत्र में महारथी हैं। इसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़कर राजनीतिक सफर भी शुरू कर दिया है। मनीष वर्तमान में फेसबुक इंडिया के न्यूज पार्टनरशिप हेड का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
3 of 6
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मनीष खंडूड़ी का जन्म उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की।
4 of 6
मनीष खंडूड़ी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
साल 2003 से 2005 में उन्होंने केलॉग्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनसंचार के क्षेत्र में छह वर्षों तक निदेशक कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजीज, वाइस प्रेजीडेंट आईएमआई मोबाइल व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बाइसक्वायर डिजाइन में सेवाएं दी।
5 of 6
मनीष खंडूड़ी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन व असिस्टेंट फीचर एडिटर बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार में सराहनीय कार्य किया। मनीष खंडूड़ी ने कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी डेवलपमेंट डायरेक्टर सीएनएन एटलांटा अमेरिका में सराहनीय योगदान दिया। वे इस समय जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के संस्थापक व चेयरमैन भी हैं।