लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे, लेकिन जनसभा के दौरान उन्हें इस एक बात ने काफी परेशान कर दिया। तस्वीरों में देखिए...
2 of 6
रुद्रपुर जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मोदी मैदान में जब पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो उस दौरान वहां बहुत तेज हवाएं चलने लगी। जिसके कारण वे अपने भाषण के दौरान कुछ परेशान नजर आए।
3 of 6
रुद्रपुर जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विजय शंखनाद महारैली में विलंब से पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्य बहुल प्रदेश की विशिष्टता को ध्यान में रखकर वोट मांगा। इस दौरान पीएम ने कहा कि उत्तराखंड में चार धामों के अलावा पांचवां धाम सैनिक धाम है।
4 of 6
रुद्रपुर जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वे कुमाऊंनी, गढ़वाली भाषा बोलकर मतदाताओं से जुड़े। उन्होंने कांग्रेस को उत्तराखंड को बर्बाद करने वाला, गरीबों का दुश्मन बताया। कहा कि राफेल को दस साल तक कांग्रेस ने मलाई के चक्कर में अटकाए रखा।
5 of 6
रुद्रपुर जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
तीखी धूप का सामना कर रही भीड़ से पीएम ने हाथ उठवाकर भाजपा के नैनीताल प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में वोट मांगा और बिना नाम लिए राहुल गांधी और पूर्व सीएम हरीश रावत पर तीखा हमला बोला।