उत्तराखंड के टिहरी में जिला निर्वाचन विभाग मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। विभाग ने युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले के कई शैक्षणिक संस्थाओं में पांच-पांच छात्रों को कैंपस एंबेसडर बनाए हैं।
2 of 5
छात्रों ने हाथों पर गुदवाए टैटू
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में टिहरी जिले में मतदान का प्रतिशत अन्य जनपदों के अपेक्षा कम रहा था। केवल 48 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसे बढ़ाने के लिए नए प्रयोग छात्र भी कर रहे हैं।
3 of 5
छात्रों ने हाथों पर गुदवाए टैटू
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को टीएचडीसी हाइड्रो पावर एवं अभियांत्रिकी संस्थान के छात्रा रया गोदियाल, रिया मलिक, छात्र विकास रावत, के. खान, आयुष चमोली समेत कई अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने हाथों में टैटू गुदवा कर मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
4 of 5
छात्रों ने हाथों पर गुदवाए टैटू
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
स्वीप के नोडल अधिकारी और सीडीओ आशीष भटगांई ने बताया कि जल्द ही युवा वोटर महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। छात्र इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रचार करने की योजना बना रहे हैं।
5 of 5
वोटिंग की अपील के लिए सामग्री जुटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पुलिस ने पैम्फलेट पोस्टर व कार्ड के जरिए जागरूकता अभियान चलाया है। साथ ही प्रत्येक वोटर को डाक व निजी माध्यम से भेजा कार्ड भेजे जाएंगे।