प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा अगले महीने प्रदेश में हो सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसकी पुष्टि कर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश में स्टार प्रचारकों को भी एक बाद एक सभा कराने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत हल्द्वानी होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी संबोधित करेंगे, तो वहीं अल्मोड़ा में प्रस्तावित त्रिशक्ति सम्मेलन में पूर्व सेनाध्यक्ष व विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह पहुंचेंगे।
2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
भाजपा का कुमाऊं में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद नौ फरवरी से होने जा रहा है। इसमें यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी को आमंत्रित किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर में सीएम योगी की सभा से भाजपा की जीत का रास्ता साफ हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा इसी के मद्देनजर एक बार फिर ऊधम सिंह नगर- नैनीताल लोकसभा सीट पर योगी की सभा कराने का फैसला किया है।
3 of 5
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
इसी तरह पहाड़ में सैनिक परिवारों संख्या काफी है। भाजपा का अल्मोड़ा में त्रिशक्ति सम्मेलन प्रस्तावित है, उसमें पूर्व थलसेना अध्यक्ष वीके सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार प्रधानमंत्री की जनसभा कराने की तैयारी है। दो फरवरी को देहरादून में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचेंगे, तो पौड़ी सम्मेलन के लिए यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कार्यक्रम मिला है।
4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोदी की जनसभा प्रदेश में कराने की बात कह रहे हैं, ऐसे में यह जनसभा कुमाऊं में होने के कयास तेज हो गए हैं। लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नैनीताल जिले में जमरानी बांध और खैरना बैराज योजना का शिलान्यास कर सकते हैं।
5 of 5
anil baluni
- फोटो : file photo
खैरना बैराज के लिए पीएमओ कार्यालय भी रुचि ले रहा है और इसकी मजबूत पैरवी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कर रहे हैं। जबकि उत्तराखंड और यूपी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही जमरानी बांध के लिए वन भूमि हस्तांतरण का मामला भी काफी हद तक सुलझ चुका है। साथ ही केंद्र पोषित अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लोकार्पण भी प्रधानमंत्री से कराए जाने के कयास भी लंबे समय से लगते रहे हैं।