{"_id":"6257f15cd0502d36314ffcd3","slug":"leopard-killed-the-worker-in-udham-singh-nagar-jaspur-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बनाया निवाला: खेत में काम कर रहे मजदूर पर किया हमला, मुंह में दबा कर घसीटता ले गया, दहशत में तड़पते रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बनाया निवाला: खेत में काम कर रहे मजदूर पर किया हमला, मुंह में दबा कर घसीटता ले गया, दहशत में तड़पते रह गए लोग
Fri, 15 Apr 2022 08:31 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तेंदुए का हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खेत में गेहूं की कटाई कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम कासमपुर निवासी शीशराम (42) पुत्र फूल सिंह सुबह पत्नी आशा देवी, बेटी निशा और बेटे योगेश कुमार के साथ आबादी से कुछ दूरी पर गांव के ही संजय चौहान के खेत में फसल काटने गया था।
अचानक वहां तेंदुआ शीशराम पर झपट पड़ा। तेंदुआ शीशराम को खींचते हुए दूसरे खेत में ले गया। चीख पुकार पर परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े। इसके बाद तेंदुआ शीशराम को छोड़कर भाग गया। परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीण भी खेत में पहुंचे। उसे तुरंत निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाद में परिजन सरकारी अस्पताल भी ले गए जहां ईएमओ डॉ. नरेश ने बताया कि उसकी सांसें थम चुकी हैं। डॉ. नरेश ने बताया कि शीशराम के गले पर तेंदुए के दांतों के निशान नहीं थे। नाक-मुंह से खून निकल रहा था। गले की हड्डी टूटने और दिमाग की नस फटने से मौत हुई है।
2 of 5
मृतक शीशराम
- फोटो : अमर उजाला
शीशराम की मौत से उसके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था। सभी भाइयों के परिवार अलग-अलग रहकर मजदूरी कर अपनी गुजर बसर करते हैं। इन दिनों शीशराम अपनी बेटी के लिए रिश्ते की तलाश कर रहा था। तंगहाली के बावजूद उसने बच्चों की पढ़ाई में कोई कसर बाकी नहीं रखी। बेटी निशा स्नातक और योगेश आईटीआई का छात्र है। वह लंबे समय से एक प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। फसल कटाई के बाद उसे प्लाईवुड फैक्टरी में काम पर जाना था। पिता फूल सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। मां प्रेमवती अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। विधायक आदेश चौहान ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
3 of 5
तेंदुए का हमला
- फोटो : अमर उजाला
तेंदुए के हमले से मजदूर की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। डर के चलते ग्रामीण अब अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई जा चुकी है। बताया कि 28 दिसंबर को भी शिकार का पीछा करते हुए तेंदुआ गांव के पास एक कुएं में गिर गया था। तब वन विभाग के अधिकारियों ने उसे रेस्क्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तेंदुए का हमला
- फोटो : अमर उजाला
नौ अप्रैल को देवीपुर और कासमपुर के ग्रामीणों ने रेंजर को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय से वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ आते तो इस घटना से बचा जा सकता था। वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार आर्य ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर पिंजरा लगाया गया था लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा। उन्होंने बताया कि वनकर्मी सर्चिंग अभियान चला रहे है। पदचिह्नों से उसके आने के रास्ते की जानकारी कर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
तेंदुआ
- फोटो : फाइल फोटो
विधायक आदेश चौहान और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल की सूचना पर सरकारी अस्पताल पहुंचे डीएफओ बलवंत शाही ने शीशराम के बेटे योगेश कुमार को ढांढस बधाया और मुआवजे की राशि का तिहाई हिस्सा यानी एक लाख 20 हजार रुपए का चेक सौंपा। शेष दो लाख 80 हजार रुपए की धनराशि का चेक पोस्टमार्टम के बाद दिया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों से वार्ता कर मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए का मुआवजा स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।