{"_id":"615b28688ebc3e8bb3253c73","slug":"lakhimpur-kheri-incident-news-haridwar-district-on-alert-mode-after-lakhimpur-kheri-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: लखीमपुर खीरी में हिंसक घटना के बाद हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: लखीमपुर खीरी में हिंसक घटना के बाद हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसी से जिले में उपद्रव होने के इनपुट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। खासकर यूपी की सीमाओं से सटे गांवों पर पुलिस और खुफिया विभाग को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पुलिस व खुफिया विभाग किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।
लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की आंच हरिद्वार जिले तक भी पहुंच गई है। सोमवार को तमाम किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए राज्य में दिसंबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लागू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।
खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस अधिकारियों को पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों ने सरकार को इस तरह के इनपुट दिए हैं कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में किसान उग्र हो सकते हैं। ऐसे में हरिद्वार के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एक्शन मोड पर आ गए हैं।
2 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों व एलआईयू को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पुलिस की नजर यूपी से सटे किसान बाहुल्य क्षेत्र मंगलौर, नारसन, झबरेड़ा, लक्सर, भगवानपुर क्षेत्र पर है। पुलिस और खुफिया विभाग किसान संगठनों की गतिविधियों के बारे में पल-पल का अपडेट अधिकारियों को दे रहे हैं।
3 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार जिले से सटे यूपी के पड़ोसी जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के किसान संगठनों पर भी स्थानीय पुलिस व खुफिया विभाग नजर गड़ाए है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस यूपी के जिलों की पुलिस से भी लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में यूपी के लखीमपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने देवपुरा तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने लखीमपुर की घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
5 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
दसौनी ने कहा कि लखीमपुर की घटना ने भाजपा के मंत्रियों के मंसूबों की पोल खोल दी है। प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, पूर्व दर्जाधारी मकबूल कुरैशी और महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। अपने अधिकारों की आवाज उठाने वालों को कुचला जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।