फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान महापंचायत: लक्सर में जुटी किसानों की भारी भीड़, राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तस्वीरें... 

Wed, 22 Sep 2021 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर/खानपुर (रुड़की)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर/खानपुर (रुड़की)।  Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Sep 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Roorkee: Farmers Crowd in Laksar and Rakesh Tikait Comment on Union Government photos
लक्सर महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जिले में रुड़की के लक्सर क्षेत्र में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने रेल बेच दी, फैक्टरी बेच दी, आधा देश बेच दिया और आधा बेचने की तैयारी है। काले कानूनों से सरकार अनाज को गोदाम में बंद कर इंसान की भूख की कीमत तय कर रही है।



भाजपा के सात साल के राज में 14 करोड़ नौकरियां चली गईं। भाजपा वाले आएंगे तो पूछना कि गन्ने और धान की फसल के रेट क्यों नहीं बढ़े। इन पर वोट से चोट करोगे, तभी आपकी बात सुनेंगे। जैसी दवाई इन्हें बंगाल की जनता ने दी, चुनाव में उत्तराखंड की ऐसी जड़ी-बूटी देना, जिससे भाजपा का इलाज हो जाए।

किसान आंदोलन: राकेश टिकैत पहुंचे उत्तराखंड, कहा- केंद्र सरकार झूठ बोलने में गोल्ड मेडलिस्ट 

बुधवार को लक्सर शुगर मिल परिसर में आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने दोपहर एक बजे पहुंचने का एलान किया था, लेकिन आयोजकों ने 11 बजे राकेश टिकैत के आने की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे तक पूरा पांडाल किसानों से भर गया। राकेश टिकैत सवा तीन बजे मंच पहुंचे। कुछ ही देर में उन्होंने माइक संभाला और भाजपा पर तीखा हमला बोलना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद में बांटने का काम करती है। भाजपा ने वादा किया था कि साल में दो करोड़ रोजगार देंगे। सरकार को सात साल हो गए, 14 करोड़ नौकरियां चली गईं। सरकार की नीति है कि अनाज को गोदामों में बंद कर इंसान की भूख की कीमत तय करेगी।

Kisan Mahapanchayat in Roorkee: Farmers Crowd in Laksar and Rakesh Tikait Comment on Union Government photos
लक्सर में किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

सरकार गरीब की रोटी तिजोरी में बंद करना चाहती है। टिकैत ने चेतावनी दी कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा आई तो हिंदू-मुस्लिम को बांटकर राजनीति की। उत्तराखंड में आकर पहाड़वाद और मैदान में बांटा। इनसे सावधान रहना। आगामी विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। भाजपा वाले आएंगे आपके पास तो इनसे पूछना कि गन्ने और धान की फसल के रेट क्यों नहीं बढ़े।

Kisan Mahapanchayat in Roorkee: Farmers Crowd in Laksar and Rakesh Tikait Comment on Union Government photos
लक्सर में किसान महापंचायत में पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

आखिरी में उन्होंने 27 सितंबर को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने उन्हें गंगाजल और शंख देकर सम्मानित किया तो सिख समाज के लोगों ने तलवार भेंट की। राकेश टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा का शंख बजाकर किसान एकता का संदेश दिया। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह और संचालन एडवोकेट संजय चौधरी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Roorkee: Farmers Crowd in Laksar and Rakesh Tikait Comment on Union Government photos
लक्सर में किसान महापंचायत में पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

टिकरी बॉर्डर से आए डॉ. सवाय मान सिंह ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका जैसे देशों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क हैं। भारत में राजनीतिक दल बिजली, पानी फ्री देने की बात कहकर वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि किसान इस बार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को तभी वोट दें, जब वह आपको शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क व फसलों के निर्यात के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर खोलने का वादा करें। जब किसान के बच्चे सक्षम होंगे तो बिजली-पानी का बिल आराम से भर सकेंगे।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Roorkee: Farmers Crowd in Laksar and Rakesh Tikait Comment on Union Government photos
लक्सर में किसान महापंचायत में लगाया लंगर - फोटो : अमर उजाला

किसान महापंचायत में पांच लंगर लगाए गए थे ताकि किसान नाश्ता और भोजन कर सकें। सिख समाज के अरविंदर सिंह ने बताया कि सिंह सभा दिनारपुर ऐथल, दिल्ली वाले बाबा पंडित जी, बाबा सेवा अमृतसर भूरी वाले और पूर्व विधायक शहजाद ने निशुल्क भोजन के लिए लंगर लगाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed