बच्चे के अपहरण और हत्या की सूचना पर पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद पुलिस को पता चला कि सूचना एक बच्चे ने ही फैैलाई थी। उससे पूछा गया तो उसने एक बच्चे का ही नाम लिया। उसी के कहने पर वह पुलिस को परेशान कर रहा था।
पुलिस ने परिजनों को इस मामले में हिदायत दी है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि बुधवार को दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि राजीव नगर में शारदा पब्लिक स्कूल के पास एक बच्चे को दो युवक उठाकर ले गए और हत्या कर दी है।
मौके पर पुलिस पहुंची तो फोन करने वाले ने एक सात साल के बच्चे से मिलवाया। वहीं इस हत्या के बारे में बात कर रहा था। पुलिस ने बच्चे को साथ लिया और आसपास के जंगल में करीब तीन घंटे तक छानबीन की। इस दौरान बच्चा भी कई बातें करता रहा। जिस बच्चे की हत्या की बात हो रही थी, उसका नाम भी बदल-बदल कर बता रहा था।
इसके बाद परेशान होकर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में बच्चे से जानकारी ली।
3 of 5
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उसने पुलिस को बताया कि वह एक अन्य बच्चे के कहने पर पुलिस को परेशान कर रहा था, इसलिए उसने अफवाह फैलाई।
4 of 5
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को भविष्य के लिए हिदायत दी।
ये भी पढ़ें...अनुपमा गुलाटी हत्याकांड: आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजेश की शार्ट टर्म बेल 21 दिन बढ़ी
5 of 5
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बच्चे की मां कूड़ा बीनने का काम करती है। उस बच्चे का भी पता लगाया जा रहा, जिसने उससे यह अफवाह फैलाने के लिए कहा था।