फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishikesh: कॉलेज में तालाबंदी करने पहुंचे एनएसयूआई छात्र संघ पदाधिकारी, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोका, हंगामा

Wed, 18 Sep 2024 12:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Sep 2024 12:25 PM IST
सार

एनएसयूआई छात्रसंघ पदाधिकारी परिसर में तालाबंदी करने के लिए पहुंचे तो एबीवीपी ने इसका विरोध किया और दोनों आमने-सामने हो गए।

विज्ञापन
Chaos over student union function NSUI and ABVP students clash Rishikesh News in hindi
ऋषिकेश में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में तालाबंदी को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई छात्र संघ पदाधिकारी आमने-सामने आ गए। छात्रसंघ समारोह की अनुमति न मिलने पर आक्रोशित छात्र संघ पदाधिकारियों ने 18 सितंबर से तालाबंदी की चेतावनी दी थी।



वहीं एबीवीपी इस तालाबंदी का विरोध कर रहा था। आज सुबह जब छात्रसंघ पदाधिकारी परिसर में तालाबंदी करने के लिए पहुंचे तो एबीवीपी ने इसका विरोध किया। जिससे दोनों आमने-सामने हो गए।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ पदाधिकारी को समारोह करने की अनुमति यह कहकर नहीं दी कि छात्रसंघ का कार्यकाल 30 जून को पूर्ण हो चुका है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: बारिश रुकी...सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष के साथ आगे बढ़े श्रद्धालु

परिसर प्रशासन का कहना था कि वर्तमान में परिसर में आगामी छात्रसंघ चुनाव का माहौल बना हुआ है जिससे उक्त कार्यक्रम के आयोजन से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed