महाराष्ट्र के एक भक्त ने बाबा केदार को सोने का छत्र और घड़ा चढ़ाया है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग के ऊपर छत्र और जलधारा के लिए घड़ा लगाया है। जल्द ही मंदिर के ऊपर सोने का कलश स्थापित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
Kedarnath Dham: बर्फबारी बढ़ा रही परेशानी, अब साढ़े 11 बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे नहीं भेजे जाएंगे श्रद्धालु
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बाबा केदार के प्रति लोगों को अटूट आस्था है। धाम के कपाट खुलने पर महाराष्ट्र के एक भक्त ने सोने का छत्र और घड़ा चढ़ाया है। दानी भक्तों के सहयोग से मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर सोने की परत चढ़ाई गई है।
2 of 5
केदारनाथ धाम में सोने का कलश
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गर्भ गृह की दीवारों पर चांदी की परतें थी। अध्यक्ष के मुताबिक इसी यात्रा काल में केदारनाथ मंदिर में कलश स्थापित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
3 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को भक्तों के लिए खोले गए थे। मौसम की चुनौतियों के बाद भी अब तक केदारनाथ धाम में 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए।
4 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को काफी उत्साह है। 3070 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण बंद किया गया।
5 of 5
केदारनाथ जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक स्थापित एमआरपी में 974 यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया गया। इस मौके पर 5 यात्री शपथ पत्र देकर अपने जोखिम पर धाम के लिए रवाना हुए।