फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसने मचाई तबाही, उन्हीं से संवारा जा रहा बाबा केदार का धाम

Mon, 19 Jun 2017 05:06 PM IST
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 19 Jun 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
 kedarnath disaster Boulder is now used to decorate temple
kedarnath

साल 2013 में केदारनाथ में ज‌िसने तबाई मचाई अब वो ही बाबा के धाम को संवारने में काम आ रहे हैं। केदारनाथ धाम को पहले की तरह सौंदर्यीकरण करने के ल‌िए द‌िन रात एक की जा रही है। प‌ढ़‌िए क‌िस तरह संवर रहा है केदारनाथ धाम...

 kedarnath disaster Boulder is now used to decorate temple
kedarnath

आपदा के दौरान केदारनाथ में तबाही मचाने वाले विशालकाय बोल्डर अब मंदिर को संवारने में इस्तेमाल हो रहे हैं। एएसआई के राजस्थान निवासी 17 कारीगर इन विशालकाय बोल्डरों को काटकर तराश रहे हैं, जो मंदिर और परिसर को मजबूती देने के साथ उसके सौंदर्य को भी निखार रहे हैं। 

 kedarnath disaster Boulder is now used to decorate temple
kedarnath

तराशे गए ये पत्थर मजबूत होने के साथ-साथ मुलायम भी हैं। कारीगर अब तक इन बड़े बोल्डर से 500 से अधिक ब्लॉकनुमा और अन्य आकार के डिजाइनदार पत्थर तराश चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 kedarnath disaster Boulder is now used to decorate temple
kedarnath

16/17 जून 2013 को मंदाकिनी और सरस्वती नदी के सैलाब ने केदारनाथ धाम का भूगोल ही बदल दिया था। इस सैलाब के साथ केदारनाथ में चारों तरफ बड़े-बड़े बोल्डर आ गए थे जो आज भी यहां फैले हुए हैं। 

विज्ञापन
 kedarnath disaster Boulder is now used to decorate temple
kedarnath

दो वर्ष से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इन्हीं बोल्डरों से मंदिर को मजबूत करने के साथ उसकी सुंदरता को बढ़ाने का काम कर रहा है। वर्ष 2015 से अब तक चरणबद्ध तरीके से एएसआई के 17 कारीगर (राजस्थान के कुम्हेरी और अर्जुनपुर गांव निवासी) धाम में मई से नवंबर तक विशालकाय बोल्डरों को काटकर ब्लॉकनुमा और अन्य डिजाइनदार आकार में तराश रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed