फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Disaster @11: जल सैलाब ने दिए थे गहरे जख्म...पुनर्निर्माण से धीरे-धीरे बदल रही केदारपुरी की तस्वीर

Sun, 16 Jun 2024 11:50 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Jun 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Disaster 11 years Reconstruction work is changing face of Dham Flashbackand Currunt Story See Photos
केदारनाथ आपदा के 11 साल - फोटो : अमर उजाला

11 साल पहले केदारनाथ आपदा ने जो जख्म दिया था, वह अब भरने लगा है। केदारपुरी की सूरत बदल रही है। तीर्थ यात्रियों के लिए अब यात्रा का अनुभव और बेहतर होने लगा है। केदारनाथ मास्टर प्लान का पहले चरण का काम पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण में 23 में से 11 परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है। 12 योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है।



धाम में यात्री सुविधाओं के साथ ही केदारपुरी को दिव्य एवं भव्य बनाए जाने के लिए मास्टर प्लान के अनुसार विकास कार्य एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मंदिर मार्ग को पौराणिक और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि तीर्थयात्री मंदिर व मंदिर के प्रवेश द्वार का काफी दूरी से दीदार कर सकें।

Kedarnath Disaster 11 years Reconstruction work is changing face of Dham Flashbackand Currunt Story See Photos
पीएम मोदी केदारनाथ में - फोटो : एएनआई

2017 में पीएम मोदी ने की थी केदारपुरी पुनर्निर्माण की घोषणा
2013 में 15, 16 और 17 जून को भारी जलप्रलय और बाढ़ से मंदिर परिसर सहित संपूर्ण केदारघाटी में भीषण तबाही हुई थी। 20 अक्तूबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ दर्शन करने के बाद केदारपुरी के पुनर्निर्माण की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत धाम परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पैदल मार्ग को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। मास्टर प्लान के तहत पूरे क्षेत्र को कुल छह जोन में बांटा गया है। जोन-2 के तहत मंदिर मार्ग को भव्य और पौराणिक स्वरूप देने लिए प्रतिष्ठित और अनुभवी आर्किटेक्ट की मदद ली गई है।

Kedarnath Disaster 11 years Reconstruction work is changing face of Dham Flashbackand Currunt Story See Photos
केदारनाथ में पुुननिर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

पीएमओ की निगरानी, सीएस की जिम्मेदारी
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय से की जा रही है। इसके अलावा राज्य की मुख्य सचिव को पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी दो बार केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्योंं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही मुख्यालय में संबंधित अफसरों की समीक्षा बैठक ले चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Disaster 11 years Reconstruction work is changing face of Dham Flashbackand Currunt Story See Photos
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

केदारनगरी में ये काम हुए पूरे
-मंदिर के सेंट्रल एक्सिस व एप्रोच रोड का निर्माण पूरा।
-सेंट्रल एक्सिस व एप्रोच मार्ग के दोनों और भवनों की सुरक्षात्मक प्रतिधारक दीवार व यूटिलिटी डक्ट बनाई गई।
-केदारपुरी के पुनर्निर्माण के तहत 50 फीट चौड़ा गलियारा बनाया गया।
-प्राथमिक चिकित्सा पर्यटक सुविधा केंद्र तैयार।
-मंदाकिनी नदी की ओर वाटर एटीएम लगाया गया।
-गौरीकुंड में सुरक्षा गेट का निर्माण पूरा।
-सोनप्रयाग में रेन शेल्टर बनाया गया।
-सरस्वती नदी की ओर वाटर एटीएम लगाय गया।
-प्रवचन हॉल के पीछे रेन शेल्टर पूरा।
-ईशानेश्वर मंदिर का निर्माण पूरा।

विज्ञापन
Kedarnath Disaster 11 years Reconstruction work is changing face of Dham Flashbackand Currunt Story See Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : एजेंसी

निर्माण कार्य जो अभी चल रहे हैं
- संगम घाट का पुनर्विकास एवं पुनर्निर्माण कार्य।
- केदारनाथ धाम में सिविक सेंटर और इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण।
- प्रशासनिक कार्यालय व अस्पताल भवन निर्माण कार्य।
- केदारनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत भवनों का निर्माण कार्य।
- केदारनाथ धाम में यात्री आवासों का निर्माण
- सरस्वती प्लाजा एवं सिविक एमिनिटीज बिल्डिंग का निर्माण कार्य।
- सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का निर्माण कार्य।
- केदारनाथ धाम में 54 मीटर स्पान सेतु का निर्माण कार्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed