फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ किमी बर्फीले रास्तों के बीच से गुजरेगी बाबा केदार की डोली, तस्वीरों में देखिए धाम का खूबसूरत नजारा...

Sun, 19 Apr 2020 11:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath dham Pilgrims Will Go Nine Kilometers between Snow Road In chardham yatra 2020, see Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम के कपाट 29अप्रैल को खुल रहे हैं। लेकिन कपाट खुलने से पहले बाबा केदार की डोली 28 अप्रैल को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर नौ किलोमीटर कई फीट बर्फ के बीच बनाए गए तीन मीटर चौड़े रास्ते से होकर धाम पहुंचेगी।

Kedarnath dham Pilgrims Will Go Nine Kilometers between Snow Road In chardham yatra 2020, see Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

पैदल मार्ग पर छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट तक करीब 700 मीटर बर्फ से घिरा हुआ है, जिसे एक सप्ताह में साफ कर दिया जाएगा। 25 अप्रैल से पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से धाम तक आवाजाही शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को सुबह 6.10 मिनट पर खोले जाएंगे।

Kedarnath dham Pilgrims Will Go Nine Kilometers between Snow Road In chardham yatra 2020, see Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

इसके लिए इन दिनों वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के 130 मजदूर पैदल रास्ते से बर्फ हटाने में जुटे हैं। अगले एक सप्ताह में छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट के बीच रास्ता तैयार किया गया। इसके बाद गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए आवाजाही पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath dham Pilgrims Will Go Nine Kilometers between Snow Road In chardham yatra 2020, see Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि रामबाड़ा से केदारनाथ तक अब भी पांच से सात फीट तक बर्फ है। यहां पैदल मार्ग पर बर्फ को काटकर तीन मीटर चौड़ा रास्ता बनाया गया है। रामबाड़ा से छानी कैंप के बीच सात हिमखंड जोनों पर 25 से 40 फीट तक बर्फ है।

विज्ञापन
Kedarnath dham Pilgrims Will Go Nine Kilometers between Snow Road In chardham yatra 2020, see Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

बीते वर्ष भी बाबा केदार के भक्तों को कपाट खुलने के एक माह बाद तक करीब साढ़े चार किमी बर्फ के बीच बने रास्ते से गुजरकर धाम पहुंचना पड़ा था। लेकिन बाबा के भक्तों ने पिछले वर्ष यात्रा का रिकॉर्ड बना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed