{"_id":"5e9996e88ebc3e6fa93b2542","slug":"uttarakhand-lockdown-groom-stop-on-checkpost-bride-reached-there-on-bike-marriage-in-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown: पुलिस ने चेक पोस्ट पर दूल्हे को रोका तो बॉर्डर पर बाइक से पहुंची दुल्हन, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: पुलिस ने चेक पोस्ट पर दूल्हे को रोका तो बॉर्डर पर बाइक से पहुंची दुल्हन, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मिलक गांव से उत्तराखंड के रुद्रपुर बरात लेकर आ रहे दूल्हे को रामपुर रोड स्थित यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। जब पुलिस ने आगे जाने से मना कर दिया तो वधु पक्ष के लोग दुल्हन को बाइक से बॉर्डर पर लेकर पहुंचे और वहां दोनों की स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद दोनों की शादी हो सकी।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जब दूल्हा रामपुर बॉर्डर पहुंचा तो पुलिस ने यूपी पुलिस की परमिशन दिखाने के लिए कहा। दूल्हे के पास एसडीएम मिलक की परमिशन थी, लेकिन उत्तराखंड में दुल्हन पक्ष के पास शादी कराने की कोई परमिशन नहीं थी। जिस कारण दुल्हन व उसके परिवार के लोगों को बॉर्डर पर बुलाया गया। दुल्हन बाइक पर बैठकर बॉर्डर पर पहुंची। बाद में यूपी में किसी मंदिर में उनकी शादी हुई।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रामपुर के मिलक निवासी खेमकरण की शादी रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में होनी थी। शुक्रवार को वर पक्ष के लोग बरात लेकर आ रहे थे। दूल्हे के साथ कार चालक व भाई समेत तीन लोग थे। उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचने पर रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के सामने बनाए गए चेक पोस्ट पर पुलिस ने बरात को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मजिस्ट्रेट गिरीश शर्मा ने बरातियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद जानकारी जुटाई। खेमकरण ने बताया कि उसकी बरात कृष्ण नगर, ट्रांजिट कैंप जा रही है। जानकारी में पता लगा कि दुल्हन पक्ष के पास लॉकडाउन के दौरान शादी की परमिशन ही नहीं है। ऐसे में पुलिस ने दूल्हे को दुल्हन के घर जाने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन
5 of 5
स्थानीय मजिस्ट्रेट गोविंद बिष्ट ने दुल्हन को वहीं बुलाकर यूपी जाने की इजाजत दे दी। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन यूपी गए और वहां किसी मंदिर में उनकी शादी हो सकी। एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने कहा कि विवाह के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, उनसे किसी प्रकार की परमिशन नहीं मांगी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।