फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: कपाट खुलते ही धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, महादेव के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, देखें तस्वीरें

Tue, 25 Apr 2023 08:07 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Apr 2023 08:07 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Doors Open Huge crowd of Pilgrims gathered Uttarakhand Char Dham Yatra 2023 photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए विधि विधान के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ धाम के कपाट खुले। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, तीर्थयात्री ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे।



Kedarnath Dham: महादेव के जयकारों संग खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पावन अवसर के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

सुबह पांच बजे कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सबसे पहले धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।

इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद मुख्य पुजारी ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

Kedarnath Dham Doors Open Huge crowd of Pilgrims gathered Uttarakhand Char Dham Yatra 2023 photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी के बीच टिहरी पुलिस भी अलर्ट हो गई है। धाम के कपाट तो खुल गए, लेकिन वहां लगातार मौसम खराब होने से बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार टिहरी में पुलिस केदारनाथ यात्रियों को फिलहाल रोक रही है।

Kedarnath Dham Doors Open Huge crowd of Pilgrims gathered Uttarakhand Char Dham Yatra 2023 photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि टिहरी पुलिस केदारनाथ में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के अलर्ट के बीच यात्रियों को भद्रकाली, मुनिकीरेती थाने के व्यासी में रोककर उन्हें फिलहाल ऋषिकेश में रुकने को कहा गया है। फिलहाल केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Doors Open Huge crowd of Pilgrims gathered Uttarakhand Char Dham Yatra 2023 photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने मुनिकीरेती थानाध्यक्ष को केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को मुनिकीरेती और ऋषिकेश आसपास के क्षेत्रों में रोकने को कहा है। बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों पर कोई पाबंदी नहीं है। 

विज्ञापन
Kedarnath Dham Doors Open Huge crowd of Pilgrims gathered Uttarakhand Char Dham Yatra 2023 photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य देखने के लिए गुजरात के वडोदरा से 800 श्रद्धालुओं का जत्था भी केदारनाथ धाम पहुंचा दल में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि पहली बार बाबा केदार के दर्शन करने के लिए आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed