{"_id":"5baf32fa867a557f6b0b9413","slug":"kbc-10-insv-tarini-captain-lt-commander-vartika-joshi-emotional-to-told-about-her-mother-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: बिग बी से बात करते हुए भावुक हुईं INSV Tarini (आईएनएसवी तारिणी) टीम की ले.कमांडर वर्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबीसी 10: बिग बी से बात करते हुए भावुक हुईं INSV Tarini (आईएनएसवी तारिणी) टीम की ले.कमांडर वर्तिका
Sun, 30 Sep 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
vartika joshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कौन बनेगा करोड़पति 2018 में शुक्रवार को सेट पर स्पेशल प्रोग्राम 'कर्मयोगी' में पहुंचीं INSV Tarini (आईएनएसवी तारिणी) टीम की कैप्टन जांबाज लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी बिग बी से बात करते हुए भावुक हो गईं। उनकी बात सुनकर बिग बी भी कुछ देर के लिए भावुक हो गए। आगे जानिए...
2 of 6
vartika joshi
वर्तिका अपनी टीम लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता (देहरादून), ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल(हिमाचल प्रदेश), ले. कमांडर पी स्वाति (आंध्र प्रदेश), ले. विजया देवी (मणिपुर), ले. बी ऐश्वर्या (तेलंगाना) के साथ केबीसी के सेट पर पहुंचीं थीं। इस दौरान टीम की सदस्यों ने दो-दो करके चार-चार सवालों के जवाब दिए। सवालों के बीच ही बिग बी ने टीम के सदस्यों से उनके अनुभव के बारे में पूछा।
3 of 6
tarini on kbc set
इस दौरान बात करते हुए वर्तिका ने बताया कि यह सफर काफी लंबा था। इसके बाद वे अपने घर जाकर सबको सरप्राइज देना चाहतीं थीं, लेकिन जब वे वहां पहुंचीं तो उनकी मां अल्पना जोशी घर पर नहीं थीं। उन्होंने अपने पिता पीके जोशी से पूछा तो पता चला कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kbc
काफी दिन तक उनसे सबलोग ये बात छिपाते रहे, लेकिन बाद में सामने आया कि उनकी मां को एक गंभीर बीमारी हो गई है। जिसके बाद वे बेहद परेशान हो गईं। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का था कि जिस समय उन्हें अपनी मां के पास होना चाहिए था उस वक्त वे एक मिशन पर थीं।
विज्ञापन
5 of 6
kbc 10
उनकी इस बात को सुनकर सभी लोग भावुक हो गए। वहीं वर्तिका ने बताया उनका सपना था कि उनके पापा प्रो. पीके जोशी बिग बी के साथ हॉट सीट पर बैठें। हालांकि वे तो हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन वर्तिका के साथ शो पर जरूर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।