फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: टैक्सियों की हड़ताल से मचा हाहाकार, भूखे-प्यासे बसों में भीड़ से हलकान हुए तीर्थयात्री 

Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी/लंबगांव
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी/लंबगांव Updated Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Taxi Union strike pilgrims face problem for Bus in uttarakhand
taxi strike

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जीप-टैक्सी यूनियनों की हड़ताल के चलते लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। भूखे-प्यासे घंटों बसों के इंतजार में गर्मी से जूझना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों पर जीप-टैक्सी नहीं चलने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। 


 

Taxi Union strike pilgrims face problem for Bus in uttarakhand
taxi strike

पुराने जीप-टैक्सियों पर गति नियंत्रक उपकरण लगाने के विरोध सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर 26 सितंबर से टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र को छोड़कर नई टिहरी, चंबा, लंबगांव, कंडीसौड़, नरेंद्रनगर घनसाली में सभी 760 जीप-टैक्सियों के पहिये पूरी तरह जाम हैं। 

Taxi Union strike pilgrims face problem for Bus in uttarakhand
taxi strike

हालांकि टीजीएमओ कंपनी ने अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को 15 अतिरिक्त बसों की सेवाएं बढ़ाई। बावजूद लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए समय पर वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। ग्रामीण संपर्क मार्ग गजा-नकोट, घुत्तु-घनसाली, सीताकोट-भट्टगांव, छतियारा-खवाडा, लंबगांव-सेम मुखेम, उपली रमोली पट्टी के मुखमालगांव के लिए बसों की सेवाए उपलब्ध न होने पर लोगों को पैदल दूरी भी नापनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taxi Union strike pilgrims face problem for Bus in uttarakhand
taxi strike

बौराड़ी से घनसाली जा रहे दिनेश घिल्डियाल ने बताया कि दो घंटे से वे बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं मिल रही है। नई टिहरी और चंबा के बीच निजी वाहनों से लिफ्ट मांग कर लोगों को आवागमन करना पड़ा।

विज्ञापन
Taxi Union strike pilgrims face problem for Bus in uttarakhand
taxi union strike

लंबगांव से उत्तरकाशी जाने के लिए सिर्फ दो बसों की सर्विस होने से बसों में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को खड़े-खड़े सफर करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं वाहन चालकों का कहना है कि मांग पूरी न होने तक हड़ताल नहीं रोकी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed