Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Elections BJP will be appointed female vistarak in every assembly constituency

उत्तराखंड विस चुनाव: भाजपा करने जा रही है नया प्रयोग, हर विधानसभा में होगी महिला विस्तारक की नियुक्त

Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
सार

उत्तराखंड में भाजपा अब हर विधानसभा में महिला विस्तारक नियुक्त करेगी। चुनावी तैयारियों के बीच कॉर्नर मीटिंग, रूम मीटिंग, किसान चौपाल, विधानसभा सम्मेलनों से मोर्चा, जनआशीर्वाद को प्रभावी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Elections BJP will be appointed  female vistarak in every assembly constituency
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भाजपा अब हर विधानसभा में महिला विस्तारक नियुक्त करेगी। चुनावी तैयारियों के बीच कॉर्नर मीटिंग, रूम मीटिंग, किसान चौपाल, विधानसभा सम्मेलनों से मोर्चा, जनआशीर्वाद को प्रभावी बनाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि भाजपा चुनावी संदेश को सभी वर्गों एवं क्षेत्रों में पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी मोर्चों, प्रकोष्ठों को दी गई है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में महामंत्री परिहार ने बताया कि पार्टी ने समाज के सभी वर्गों, जातियों और क्षेत्रों में जाने की दृष्टि से कार्य योजना बनाई है। इसके लिए पार्टी मोर्चों को चुनावी योजना के अनुसार कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिए गए हैं। जहां एक ओर 3032 शक्ति केंद्र पर युवा मोर्चा एक-एक कॉर्नर मीटिंग करेगा। इसी तरह विधानसभा स्तर पर मोटरसाइकिल रैली और महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर आदि अनेक स्थलों पर युवाओं से संपर्क के साथ विधानसभा स्तर पर युवाओं के सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा प्रत्येक बूथ कुल 12,543 में ड्रॉइंग रूम मीटिंग का आयोजन करेंगी।
विज्ञापन


UK Top News: तीन हादसों में 14 लोगों की मौत, अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम की बड़ी घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, स्वयं सहायता समूहों और विधानसभा स्तर पर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ-साथ किसान मोर्चा सभी 304 मंडलों में किसान चौपाल लगाएगा। एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा भी अपने-अपने स्तर से अपने समाज के कार्यक्रम और सम्मेलन विधानसभा स्तर पर करेंगे। प्रत्येक विधानसभा के अंतर्गत जो प्रबुद्ध जन हैं, उनको लेकर भी बड़े सम्मेलन होंगे।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने बताया कि चुनाव के दृष्टिकोण से हमारी विस्तारक योजना भाजपा का एक अभिनव प्रयोग है। जहां हमने 70 विधानसभाओं में 70 पूर्णकालिक विस्तारक की नियुक्ति की है। आगामी दिनों में हम सभी विधानसभाओं में 70 महिला विस्तारक नियुक्त करने जा रहे हैं। ये सभी प्रवासी कार्यकर्ता होंगी, जो संबंधित विधानसभा में पार्टी के कार्यक्रमों को मातृशक्ति के मध्य विस्तार देंगे। पार्टी की सफलता में मातृशक्ति का योगदान अप्रतिम है। लिहाजा आगे भी उनके सहयोग से हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। 65 के पार का जो लक्ष्य गृह मंत्री अमित शाह ने दिया, उसके लिए बनाई गई अलग-अलग रणनीति का यह अहम हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed