{"_id":"5d3afc118ebc3e6cc8025fc8","slug":"kawad-yatra-2019-crown-of-kawadiya-take-tricolour-kawad-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिव के भक्तों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, हर तीसरी कांवड़ पर लहरा रहा तिरंगा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव के भक्तों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, हर तीसरी कांवड़ पर लहरा रहा तिरंगा, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांवड़ मेला इस समय अपने चरम पर है। यात्रा में आस्था और जोश के साथ देशभक्ति की भी झलक दिखाई दे रही है। हर तीसरी कांवड़ पर तिरंगा लगा हुआ है। मेरठ से 15 साथियों के साथ कांवड़ लेने आए विक्की कुमार ने बताया कि वह सुख समृद्धि की कामना के साथ साथ देश की तरक्की के लिए भी कांवड़ लेने आए हैं। इस वजह से तिरंगा उनकी कांवड़ यात्रा का खास हिस्सा है। उनके सभी साथियों ने अपनी कांवड़ पर तिरंगा झंडा लगाया हुआ था।
2 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से आए रूपेश कुमार और उनके साथियों ने भी कांवड़ पर तिरंगा सजाया हुआ है और वह भोले का गुणगान करने के साथ साथ भारत माता की जय जैसे नारे लगाकर यात्रा को और ज्यादा जोशीली बना रहे हैं। मुजफ्फरनगर से भी युवा मंगल दल के करीब 25 सदस्य कांवड़ लेने आए हैं। गंतव्य की तरफ रवाना होते से पहले उन्होंने अपनी कांवड़ को तिरंगे झंडे से सजाया।
3 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
दल के सदस्य राजीव कुमार ने बताया कि वह पिछले कई सालों से कांवड़ लेने आ रहे हैं और यहां से देश भक्ति की धारा बहाते हुए कांवड़ के साथ साथ तिरंगा लेकर चलते हैं। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि दस रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की कीमत के तिरंगे झंडे उनके पास उपलब्ध हैं। देवेंद्र कुमार और और राहुल आदि दुकानदारों ने भी बताया कि कांवड़ मेले में तिरंगे की भारी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शहर में शिवभक्त कांवड़ियों के आगमन से मार्गों पर चहुंओर शिव के जयकारों की गूंज है। शुक्रवार की दोपहर इंद्रदेव ने भी भोले के भक्तों का बारिश की फुहारों से स्वागत किया। डीजे की धुन और बारिश की बूंदों के बीच शिवभक्त जमकर थिरके।
विज्ञापन
5 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में भोले के भक्त गंगाजल लाकर उससे भगवान शिव का अभिषेक कर स्वयं को धन्य मानते हैं। हाईवे पर हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। महिलाओं की संख्या भी कम नहीं। वहीं, दिव्यांग भी इस कठिन डगर को पार करने के लिए जयघोष के साथ बढ़ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।