फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: दूल्हे को रस्सी पर टांग यहां उतारी जाती है नजर

Tue, 19 May 2015 10:53 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 May 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन

गांव की नजर उतारने के लिए 'दूल्हे' को रस्सी पर टांगा

kathbaddi fair in uttarakhand.

उत्तराखंड में एक गांव की नजर उतारने के लिए एक अजी‌ब तरीका अपनाया जाता है। आप भी देखिए...

गांव की नजर उतारने के लिए 'दूल्हे' को रस्सी पर टांगा

kathbaddi fair in uttarakhand.

पौड़ी के खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में हर साल कठ्ठबद्दी मेले का आयोजन होता है। यह मेला हर वर्ष बैसाख माह के तीसरे सोमवार को आयोजित होता है। यह मेला एक साल कोठगी और दूसरे साल ग्वाड़ गांव में होता है। इस बार यह मेला ग्वाड़ गांव में हुआ।

गांव की नजर उतारने के लिए 'दूल्हे' को रस्सी पर टांगा

kathbaddi fair in uttarakhand.

मेले के तहत रात को शुरू हुआ मंडाण अगले सूर्योदय तक जारी रहता है। सुबह लोग घंटाकर्ण देवता की पूजा करते हैं। उसके कठ्ठबद्दी की पूजा के साथ दूल्हे की तरह नहलाने के बाद गांव में भ्रमण कराया जाता है और रस्‍सी के सहारे गांव के ऊपर से ले जाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की नजर उतारने के लिए 'दूल्हे' को रस्सी पर टांगा

kathbaddi fair in uttarakhand.

लकड़ी के इस दूल्हे को रस्सी के जरिये गांव के पंचायती चौक तक खिसकाया जाता है। कठ्ठबद्दी के इस रोमांच को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। कठ्ठबद्दी पर लोगों द्वारा फूल एवं दाल-चावल अर्पित किए जाते हैं।

विज्ञापन

गांव की नजर उतारने के लिए 'दूल्हे' को रस्सी पर टांगा

kathbaddi fair in uttarakhand.

खिर्सू ब्लॉक में लगने वाले कठ्ठबद्दी मेले से एक दिन पहले ग्रामीण बुरांश की लकड़ी को तराशकर उसको मानव का आकार देते हैं। मेले के दिन पूजा के बाद उसे गांव के ऊपर करीब तीन सौ मीटर की ऊंचाई से रस्सी के सहारे पंचायती चौक तक खिसकाया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र को बुरी नजर से बचाने व खुशहाली के लिए यह मेला होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed