फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2020: इस समय निकलेगा चांद, सुहागिनें पूजा के समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान...

Mon, 02 Nov 2020 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Nov 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Latest News: Moon Rising Timing and shubh muhurat for Karwa Puja
- फोटो : अमर उजाला

विवाहित रिश्ते के प्रेम एवं पवित्रता का प्रतीक करवा चौथ पर्व बुधवार चार नवंबर को है। इस दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु एवं कुशलता के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवाचौथ को लेकर नवविवाहित जोड़ों में खासा उत्साह है। 

Karwa Chauth 2020 Latest News: Moon Rising Timing and shubh muhurat for Karwa Puja

डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। मान्यता है कि सुहागिनों के त्याग एवं तप का फल उन्हें अवश्य प्राप्त होता है। इसमें शिव-पार्वती और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। चांद निकलने पर अर्घ्य देकर छलनी में पति का चेहरा देखा जाता है। पति के हाथों जल पीकर व्रत पूरा किया जाता है। 

Karwa Chauth 2020 Latest News: Moon Rising Timing and shubh muhurat for Karwa Puja

यह है मुहूर्त
चतुर्थी तिथि: चार नवंबर सुबह 3:24 बजे से 5 नवंबर सुबह 5:14 बजे तके। 
करवा चौथ मुहूर्त: शाम 5:29 बजे। 
चंद्रोदय : रात 8 :16 बजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Latest News: Moon Rising Timing and shubh muhurat for Karwa Puja

सुहागिनें चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करें। व्रत खोलने के बाद पति और बड़ाें का आशीर्वाद लें। यह बात जरूर ध्यान रखें कि पूजा की थाली में छलनी, आटे का दीया, फल, ड्राईफ्रूट, मिठाई और दो पानी के लोटे होने चाहिए। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Latest News: Moon Rising Timing and shubh muhurat for Karwa Puja

सुहाग जिस चुन्नी को ओढ़कर कथा सुने उसी चुन्नी को ओढ़कर चंद्रमा को अर्घ्य दें। छलनी में दीया रखकर चंद्रमा को उसमें से देखे और फिर उसी छलनी से तुरंत अपने पति को देखें। इसके बाद आप बायना (खाना और कपड़े, दक्षिणा ) निलाकर अपने बड़ों को दें और फिर खाना खाएं। इस दिन लहसुन-प्याज वाला और तामसिक खाना न बनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed