आठ अक्टूबर को करवाचौथ है और पतियों को अभी से धर्मपत्नी के गिफ्ट में होने वाले खर्चे की चिंता सता रही है, लेकिन इस बार पतियों को उपहार मिलने वाला है।
{"_id":"59d3497e4f1c1bf2538b5626","slug":"karva-chauth-2017-wife-give-gift-to-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस करवाचौथ पति नहीं पत्नी देंगी अपने साजन को उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस करवाचौथ पति नहीं पत्नी देंगी अपने साजन को उपहार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
करवा चाौथ्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
karva chauth
ट्रैफिक पुलिस इस बार करवाचौथ पर सुहागिनों को सड़क सुरक्षा से जोड़ेंगी। पुलिस छात्र-छात्राओं को लेकर परिवार की महिलाओं को जागरूक करने का अभियान शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में शहर में प्रमुख चौराहों पर 15 जगह बैनर लगाए गए है, जिनमें सुहागिनों से करवाचौथ पर परिवार को हेलमेट की सुरक्षा देने का अनुरोध किया गया है।
karva chauth
यातायात पुलिस द्वारा करवाचौथ पर सुहागिनों से परिवार की सुरक्षा को लेकर अनुरोध करने वाले बैनर तैयार कराए हैं। इनमें सुरक्षित यात्रा के स्लोगन लिखे हैं। एक बैनर में सुहागिन की तस्वीर लगाई गई है। उसके एक हाथ में छन्नी तो दूसरे में हेलमेट दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karva chauth
इसी बैनर में दूसरी तस्वीर पति और बच्चे की दी गई है, जो हेलमेट लगाकर बाइक पर दिखाए गए हैं। बीच में सुहागिन से इस करवाचौथ परिवार को हेलमेट की सुरक्षा देने का अनुरोध किया गया है। दूसरे बैनर में भी सुहागिन महिला को दर्शाया गया है, जिसमें इस करवाचौथ को पति को हेलमेट पहनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
करवाचौथ
पुलिस अधीक्षक नगर यातायात धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक करवाचौथ पर महिलाओं से अनुरोध किया गया है, क्योंकि हेलमेट न पहनने के कारण 15 साल से 39 साल के लोगों की मौत हो रही है। मंगलवार से पुलिस सुबह और शाम को स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को लेकर लोगों को यातायात नियमाें से जागरूक किया जाएगा।