फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आर्ट गैलरी को देख सबकी आंखों में उमड़ आया केदारनाथ आपदा का दर्द, तस्वीरों में देखिए...

Wed, 04 Oct 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Oct 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand first art gallery inaugurated to show kedarnath disaster scene
art gallery

प्रदेश की पहली आर्ट गैलरी ‘उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय’ बुधवार को कला प्रेमियों के लिए खुल गई। आर्ट गैलरी की दीवारों में सजी पेंटिंग और प्रदर्शनी हॉल में लगी कलाकृतियां वर्ष 2013 की आपदा के दर्द को बयां करती हैं। तस्वीरों में देखिए...

uttarakhand first art gallery inaugurated to show kedarnath disaster scene
art gallery

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैलरी का उद्घाटन किया।  उन्होंने ने कहा कि आर्ट एक ऐसी कला है जिसे कलाकार अपनी भावनाओं से उकेरता है। दून में आर्ट गैलरी खुलने से उत्तराखंड के चित्रकारों को एक बेहतर मंच मिल सकेगा। गैलरी में चित्रकारों को सीखने के साथ प्रेरणा भी मिलेगा। 

uttarakhand first art gallery inaugurated to show kedarnath disaster scene
art gallery

हॉल के बीच पहाड़ की शैली में पत्थर और लकड़ी का मकान बनाया है, जो आपदा की जद में दर्शाया है। आपदा के मलबे से मकान का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। मकान के हर कोनों में सूखे मक्के लटके हैं, जो पहाड़ की कृषि आधारित जीवन शैली को दर्शाता है। मकान के ठीक सामने एक विद्युत खंभा भी बनाया गया है, आपदा में उसे टूटते हुए दिखाया गया है। मकान के दरवाजे और खिड़कियां खुली हैं, जो दर्शाता है कि आपदा के वक्त लोग अपना घर एवं सामान छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर पलायन कर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand first art gallery inaugurated to show kedarnath disaster scene
art gallery

हॉल में पहाड़ की संस्कृति से जुड़ा ढोल (वाद्य यंत्र) और एक टोकरी में सेव की कलाकृतियां भी बनाई हैं। इसी हॉल में एक हेलीकाप्टर की कलाकृति भी बनी है, जो आपदा के वक्त फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए उड़ान भरने के इंतजार में खड़ा है। हॉल की दीवारों में हर पेंटिंग में केदार घाटी से लेकर आपदा प्रभावित इलाकों का दर्द झलकता है।
 

विज्ञापन
uttarakhand first art gallery inaugurated to show kedarnath disaster scene
art gallery

घंटाघर स्थित गैलरी के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ महीनों पहले चित्रकार सुरेंद्र पाल जोशी उनसे मिले और आपदा की स्मृतियों को आर्ट गैलरी के रूप में प्रदर्शित करने का सुझाव साझा किया। सुरेंद्र पाल जोशी का सुझाव सुनते ही उन्होंने सहमति दे दी। उसी वक्त एमडीडीए के उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडे से आर्ट गैलरी के लिए आधारभूत ढांचा खड़ा करने की बात कही। प्राधिकरण ने कुछ महीनों में ही शानदार आर्ट गैलरी तैयार कर कला प्रेमियों को समर्पित कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed