फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat expresses desire to contest from khanpur reviving focus on uttarakhand political rivalries

उत्तराखंड: खानपुर से चुनाव लड़कर राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं हरीश रावत, मन में अभी तक है सरकार गिराने की टीस

Thu, 29 Oct 2026 05:42 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 29 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

उत्तराखंड की सियासत में खानपुर सीट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की इच्छा ने चर्चाओं को हवा दे दी है। इस सीट का पुराना घटनाक्रम और 2016 में कांग्रेस सरकार पर आए संकट की यादें एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में हैं।

विज्ञापन
Harish Rawat expresses desire to contest from khanpur reviving focus on uttarakhand political rivalries
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खानपुर से चुनाव लड़ने की ईच्छा जताने के बाद यह साफ हो गया कि वे उनकी सरकार गिराने में भूमिका निभाने वाले दो-दो क्षत्रपों से राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं। उस सियासी संकट की टीस कई बार उनके वक्तव्यों में झलकती रही है लेकिन अब चुनावी दौर का सटीक समय भांपते हुए उनके मन में पुराना हिसाब किताब बराबर करने आ गई है।

विज्ञापन

दरअसल, खानपुर की जिस सीट पर हरीश रावत का मन मचल रहा है, वहां वर्तमान में विधायक उमेश कुमार के स्टिंग ऑपरेशन ने उनकी सरकार को खतरे में ला दिया था। इसमें हरीश रावत की राजनीति पर कई सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार के संकट के दौरान चैंपियन की बगावत और विधायकों की टूट ने रावत सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

विज्ञापन


तभी से हरीश रावत की दोनों के प्रति सियासी अदावत चल रही है। उमेश-चैंपियन भी हरीश रावत पर हमला बोलते रहे हैं। अब रावत खानपुर में दोनों को घेरने की जुगत में हैं, उनका हरिद्वार जिले के लोगों से गहरा संबंध रहा है और अपने बेटे के लिए भी टिकट की मांग करते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने साफ तौर पर खुद को खानपुर सीट के लिए प्रोजेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मन की डोर तो हाईकमान के हाथ में
अपनी इच्छा साफ तौर पर जाहिर करते हुए उन्होंने हलद्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम कहा कि खानपुर के लोगाें की ईच्छा है कि वे वहां से चुनाव लड़ें। खानपुर के लोग उनसे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मन चंचल है लेकिन मन की डोर तो हाईकमान के हाथ में हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें

इससे साफ है कि उन्होंने गेंद हाईकमान के पाले में डाल दी है। अगर चुनावी गणित की बात करें तो उसमें भी हरीश रावत को अपनी जमीन मजबूत दिखाई रही है। इस विधानसभा के ढंडेरा क्षेत्र में काफी संख्या में पर्वतीय क्षेत्र के वोटर भी हैं। इसके अलावा जाति आधारित कैडर वोट भी है। हरीश रावत कहीं न कहीं मानते हैं कि उन्हें क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का भी लाभ मिलेगा। हालांकि हरीश रावत को टिकट मिलता है तो चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके उमेश-चैंपियन उनका तोड़ किस रूप में निकालेंगे, यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed