फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kartik Purnima 2021: Ganga Snan Auspicious Time on 18 November

कार्तिक पूर्णिमा 2021: उगते सूर्य को अर्ध्य देना होगा शुभ फलदायी, ये है गंगा स्नान का विशेष ब्रह्म मुहूर्त

Wed, 17 Nov 2021 06:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Nov 2021 06:43 PM IST
सार

Kartik Purnima Snan:  इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर श्री हरि प्रसन्न होते हैं। व्यक्ति के सभी संकटों को दूर करते हैं।

विज्ञापन
Kartik Purnima 2021: Ganga Snan Auspicious Time on 18 November
गंगा स्नान

विस्तार

कार्तिक मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह पूर्णिमा सभी पूर्णिमा में बड़ी होती है। इस दिन दान और स्नान का विशेष महत्व है। गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है।

विज्ञापन


दान करना होता है शुभ
दान आदि करने से इस जन्म ही नहीं अगले जन्म में भी पुण्य का फल मिलता है। हरिद्वार में स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 6.21 बजे से दोपहर दो बजे रहेगा। सुबह 7.20 से सुबह 8.30 बजे विशेष ब्रह्म मुहूर्त होगा। भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्र पुरी बताते हैं, कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
विज्ञापन


इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर श्री हरि प्रसन्न होते हैं। व्यक्ति के सभी संकटों को दूर करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्र पुरी कहते हैं, इस दिन दान-पुण्य करना बेहद फलदायी होता है। किसी पवित्र घाट या गंगा नदी में स्नान नहीं कर सकते तो घर में ही स्नान के समय पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी उतना ही फल मिलता है। 

उगते सूर्य को अर्घ्य देना बेहद फलदाई 

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करके उगते सूर्य को अर्ध्य देना बेहद फलदायी माना जाता है। इसके अलावा दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान लाभदायी होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान और तुलसी पूजा करनी चाहिए।  

कार्तिक पूर्णिमा पर गर्जिया में नहीं लगेगा गंगा स्नान का मेला
प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर में इस बार भी गंगा स्नान का मेला नहीं लगेगा। गर्जिया देवी मंदिर समिति ने कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद सुरक्षा कार्यों के चलने से यह फैसला लिया है। पिछले साल कोरोना के कारण यह मेला नहीं हुआ था।

गर्जिया मंदिर समिति के सचिव देवीदत्त दानी ने बताया कि 17 अक्तूबर को आपदा के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने से मंदिर अब तक श्रद्धालुओं के लिए बंद है। मंदिर में मरम्मत कार्य चल रहा है। मंदिर 20 नवंबर तक बंद रहेगा। ऐसे में 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला गंगा स्नान का मेला नहीं होगा। पिछले दो साल से कोरोना के कारण गर्जिया मंदिर में गंगा स्नान का मेला नहीं लग रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed