फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kartik Purnima Ganga Snan 2021: Traffic Plan Issued in Haridwar for 19 November

कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में भीड़ उमड़ने की संभावना, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने वालों के लिए रूट और पार्किंग प्लान जारी

Wed, 17 Nov 2021 08:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Nov 2021 08:22 PM IST
सार

Kartik Purnima Ganga Snan 2021: कोरोनाकाल में कार्तिक गंगा स्नान एवं मेला नहीं हुआ। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए बॉर्डर खुला रहेगा।

विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan 2021: Traffic Plan Issued in Haridwar for 19 November
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

19 नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान एवं मेला है। स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर पुलिस ने मेला सेल का गठन कर दिया है। एसएसपी ने अतिरिक्त फोर्स के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा है। 18 नवंबर की सुबह तक फोर्स मिल जाएगी। पुलिस ने वाहनों का रूट और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। श्रद्धालुओं के लिए बॉर्डर खुला रहेगा। श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने की अपील की जाएगी। रैंडम सैंपलिंग भी होगी। गंगा स्नान के दौरान भी कोरोना नियम का पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन


वाहनों के दबाव के मद्देनजर यातायात पुलिस ने यातायात परिवर्तन एवं पार्किंग प्लान तैयार कर जारी कर दिया है। पार्किंग प्लान के अनुसार ही वाहनों की पार्किंग की जाएगी। वहीं श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए अलग-अलग मार्गों का चयन किया है। ताकि भीड़ बढ़ने पर मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त भीड़ ना हो। 
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा 2021: उगते सूर्य को अर्ध्य देना होगा शुभ फलदायी, ये है गंगा स्नान का विशेष ब्रह्म मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर मेला सेल का गठन किया है। स्नान के दौरान घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करेंगे। मेले के लिए तीन कंपनी पीएसी और 200 पुलिस कर्मियों की मांग मुख्यालय से की गई है। 

स्नान से दुकानदारों को काफी उम्मीदें 
19 नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए किसी तरह की रोकटोक नहीं है। इससे दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी। दुकानदारों को काफी उम्मीदें मेले से हैं। 

हाईवे पर जाम को लेकर रहेगा विशेष ध्यान  
कार्तिक गंगा स्नान मेले पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सीपीयू और यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों के साथ की हाईवे व पार्किंग के बाहर यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा सीपीयू की हॉक लगातार पार्किंग क्षेत्रों के आसपास हाईवे पर कष्ट करते रहेंगे वहीं इंटरसेप्टर भी तैनात रहेंगी। 

खुद भी रखना होगा संक्रमण से बचाव 
भले ही कोरोना संक्रमण का असर कम हो गया हो, लेकिन श्रद्धालुओं को एहतियात बरतनी होगी। भीड़ अधिक होने पर कोरोना संक्रमण का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान खुद भी कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम अपनाने होंगे। 

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात डायवर्जन, नो एंट्री एवं पार्किग 

- दिल्ली-मेरठ से आने वाली बसें और भारी वाहन ऋषिकुल मैदान में पार्क होंगे और ऋषिकुल मैदान भरने पर वैरागी कैंप में खड़े किए जाएंगे। 
- हल्के मोटर, स्कूटर और मोटरसाइकिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किग में खड़े होंगे। 
- पन्तद्वीप पार्किंग में भारी एवं हल्के वाहन पार्क होंगे और पार्किंग भरने पर चमगादड़ टापू और लालजीवाला पार्किंग में भेजे जाएंगे। 
- देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले यात्री वाहन, बसों को मोतीचूर पार्किंग और हल्के वाहनों को सर्वानन्द घाट पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। 
- नजीबाबाद से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को नीलधारा पार्किग। नमामि गंगे के सामने पार्क किया जाएगा।
- भारी माल वाहनों के लिए सीमावर्ती जनपदों एवं कोतवाली से आपसी समन्वय बनाकर देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड़ और नेपाली फार्म भेजा जाएगा। नारसन से आने वाले वाहनों को नारसन बाॅर्डर एवं श्यामपुर से आने वाले वाहनों को चिड़ियापुर बाॅर्डर में खड़ा किया जाएगा। 
- चंडीचौक ललतारोपुल साइड से वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक अंदर तक क्षेत्र में कोई भी आटो एवं विक्रम, ई-रिक्शा एवं टैक्सी नहीं चलेगी। 
- स्नान पर्व के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने पर ऋषिकेश से आने वाले सभी आटो, विक्रम, ई-रिक्शा वाहनों को जयराम मोड़ कट से यू-टर्न करके वापस किए जाएंगे। 
- स्नान पर्व पर यातायात के दबाव की स्थिति में ज्वालापुर की ओर से आने वाले आटो, विक्रम, ई-रिक्शा वाहन रानीपुर-देवपुरा चौक होते हुए बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन से शिवमूर्ति चौक अंदर से डायवर्ट कर तुलसी चौक होते हुए कनखल और फायर सर्विस-देवपुरा-ज्वालापुर बीएचईएल की ओर जाएंगे। 
- हरिद्वार शहर में यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर यातायात को थाना कोतवाली मंगलौर बिजौली से डायवर्ट कर लंडौरा से लक्सर होते हुए फेरूपुर से बैरागी कैंप पार्किंग हरिद्वार में पार्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed